Author: Vincy Patel

ट्रंप का फैसला और उसका अचानक पलटाव इस वर्ष 2025 की शुरुआत में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार पर एक बड़ा कदम उठाकर खलबली मचा दी थी। दरअसल उन्होंने लगभग सभी व्यापारिक साझेदारों पर “रेसिप्रोकल टैरिफ” लगाने की घोषणा की। और इसका मतलब था कि अमेरिका उन देशों पर उसी दर का शुल्क लगाएगा, जो दरें वे अमेरिका पर लागू करते हैं। यह घोषणा होते ही दुनियाभर में आर्थिक उथल-पुथल शुरू हो गई। लेकिन घोषणा के महज 24 घंटे के भीतर ट्रंप ने इस फैसले पर 90 दिनों की अस्थायी रोक लगाने की घोषणा कर दी है।…

Read More

हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के महत्त्व को उजागर करने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर है। वर्ष 2025 के लिए इस दिन का विषय है—“स्वस्थ शुरुआत, आशावान भविष्य” (Healthy Beginnings, Hopeful Futures), जो माताओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। इस वर्ष के अभियान का मुख्य उद्देश्य माताओं और नवजात बच्चों के मृत्यु दर को कम करने तथा वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने का है। विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है, जो वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और जनकल्याण…

Read More

रामनवमी पर विशेष… मंदिर मंदिर मूरत तेरी, फिर भी न देखी सूरत तेरी। देश में इतने बड़े-बड़े मंदिर तेरे बने हुए हैं और सबमें मैंने झांक भी लिया है। सबमें अयोध्या के राजा राम ही दिखाई देते हैं, शबरी के राम तो पता नहीं कहाँ चले गए हैं? मेरी तो उसी राम की तलाश है जिन्होंने निषाद को भी गले लगाया था और ग्रामवासी को भी। जिन्हें वनवासी मुनियों के मेहमान बनने में भी आनंद आता था और कबीले के सरदार सुग्रीव के मेहमान बनने में भी। पददलित दीन दुखियारी शबरी के साथ जिन्होंने ताई समझकर लाड़ लड़ाया था और…

Read More

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें विकिमीडिया फाउंडेशन को समाचार एजेंसी एएनआई (एशियन न्यूज इंटरनेशनल) के बारे में कथित रूप से मानहानिकारक सामग्री को अपने ऑनलाइन विश्वकोश विकिपीडिया से हटाने का निर्देश दिया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की एकल पीठ ने दो दिन पहले, 2 अप्रैल, 2025 को एएनआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश जारी किया था। एएनआई ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि विकिपीडिया पर उनके बारे में प्रकाशित कुछ सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत हैं…

Read More

चीन द्वारा अमेरिका पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाये जाने के साथ ही वैश्विक व्यापार-युद्ध तेज हो गया है। अमेरिका द्वारा बीते कल लत्गाये गए 26% अतिरिक्त कर के जवाब में चीन ने भी एक अहम कदम उठाते हुए 10 अप्रैल से अमेरिका के सामान पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले ने अमेरिकी व्यापारियों और वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। चीन का यह नया कदम अमेरिकी सामानों पर मौजूदा 25% टैरिफ से 34% तक का इजाफा करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ने की संभावना है। व्यापार-युद्ध के इस…

Read More

वक़्फ एक इस्लामी कानूनी अवधारणा है जो संपत्तियों या संसाधनों को धार्मिक उद्देश्यों के लिए समर्पित करने से संबंधित है। यह एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत संपत्तियां या भूमि धार्मिक, समाजसेवी या सार्वजनिक कार्यों के लिए स्थायी रूप से समर्पित की जाती हैं। भारत में वक़्फ संपत्तियों का प्रबंधन और नियंत्रण वक़्फ बोर्डों के द्वारा किया जाता है। समय-समय पर इस क्षेत्र में विवाद उत्पन्न होते रहे हैं, जिससे वक़्फ अधिनियम और इसके प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता महसूस की गई। वक़्फ संशोधन विधेयक 2025, इसी सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है। वक़्फ का इतिहास और भारत में इसका विकास…

Read More

केला दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है और यह विश्व के हर भाग में पाया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, रोजाना एक केला खाने से शरीर को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह पाचन को तो सुधारता ही है, हृदय को भी स्वस्थ रखता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। आज हम केले से मिलने वाले लाभों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विस्तार से चर्चा करेंगे और देखेंगे कि कैसे यह सर्वत्र सुलभ फल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित…

Read More

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए, यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने मार्च 2025 में छह नये स्थलों को अपनी संभावित सूची में शामिल किया है। इन नये स्थलों के समावेश से भारत की संभावित विश्व धरोहर स्थलों की संख्या अब 62 हो गई है। यूनेस्को का यह निर्णय भारत की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक संपदा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संभावित सूची में शामिल नये स्थल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने घने वनों, दुर्लभ वन्यजीवों और अद्वितीय चूना पत्थर…

Read More

ईद-उल-फितर, इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो रमज़ान के पवित्र महीने के अंत को दर्शाता है। ईद की तारीख चाँद देखने पर निर्भर करती है, जिसके कारण विभिन्न देशों में इसके उत्सव की तिथियाँ अलग-अलग होती हैं। इसलिए इस साल यानी 2025 में भी ईद-उल-फितर की संभावित तारीखें चाँद देखने के आधार पर ही तय होंगी। वैसे अधिकतर देशों में इसे 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मनाये जाने की संभावना है। चाँद देखने की परंपरा और ईद की तारीखें चूंकि इस्लामी कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित होता है, इसलिए ईद से शुरू होने वाला शव्वाल का…

Read More

भारत की बायोइकोनॉमी (BioEconomy) हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। हाल ही में प्रकाशित इंडिया बायोइकोनॉमी रिपोर्ट ने इस बात की तस्दीक की है और साथ ही इसके महत्त्व को भी उजागर किया है। जैव-आधारित उद्योगों का हो रहा तेजी से विस्तार, नवाचार और सरकार की नीतियाँ इसे एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र बना रही हैं। बायोइकोनॉमी क्या है? बायोइकोनॉमी वह प्रणाली है जिसमें जैविक संसाधनों का उपयोग करके आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाता है। इसमें बायोटेक्नोलॉजी, कृषि, दवा निर्माण, औद्योगिक जैव-उद्योग, हरित ऊर्जा और जैव-आधारित सामग्रियाँ शामिल हैं। इंडिया बायोइकोनॉमी रिपोर्ट 2025 की प्रमुख बातें: भारत की…

Read More