कमोडिटी वायदाओं में 27315.12 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 108621.74 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 20201.08 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 38390 पॉइंट के स्तर पर
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 135939.51 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 27315.12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 108621.74 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का फरवरी वायदा 38390 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 2026.22 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 20201.08 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 155132 रुपये के भाव पर खूलकर, 157185 रुपये के दिन के उच्च और 155116 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 155761 रुपये के पिछले बंद के सामने 578 रुपये या 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 156339 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। गोल्ड-गिनी फरवरी वायदा 213 रुपये या 0.17 फीसदी औंधकर 127101 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल फरवरी वायदा 21 रुपये या 0.13 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 15918 रुपये प्रति 1 ग्राम पर आ गया। सोना-मिनी मार्च वायदा 153413 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 155000 रुपये और नीचे में 152800 रुपये पर पहुंचकर, 539 रुपये या 0.35 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 154134 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन फरवरी वायदा प्रति 10 ग्राम 154038 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 156730 रुपये और नीचे में 154038 रुपये पर पहुंचकर, 155424 रुपये के पिछले बंद के सामने 399 रुपये या 0.26 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 155823 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा 242439 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 248596 रुपये और नीचे में 242439 रुपये पर पहुंचकर, 244268 रुपये के पिछले बंद के सामने 1532 रुपये या 0.63 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 245800 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा 1904 रुपये या 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 249457 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 1866 रुपये या 0.75 फीसदी की तेजी के संग 249365 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।
मेटल वर्ग में 4300.07 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा फरवरी वायदा 12.85 रुपये या 1.09 फीसदी गिरकर 1168.5 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता फरवरी वायदा 1.5 रुपये या 0.46 फीसदी औंधकर 323.65 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम फरवरी वायदा 1 रुपये या 0.32 फीसदी औंधकर 307.25 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा फरवरी वायदा 30 पैसे या 0.16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 187.95 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 2759.07 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 5959 रुपये के भाव पर खूलकर, 6021 रुपये के दिन के उच्च और 5921 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 86 रुपये या 1.46 फीसदी की तेजी के संग 5989 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी फरवरी वायदा 77 रुपये या 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 5984 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा नैचुरल गैस फरवरी वायदा 277.5 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 279.2 रुपये और नीचे में 272.3 रुपये पर पहुंचकर, 268.9 रुपये के पिछले बंद के सामने 9.6 रुपये या 3.57 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 278.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया। जबकि नैचुरल गैस-मिनी फरवरी वायदा 9.2 रुपये या 3.42 फीसदी की मजबूती के साथ 278.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 961.1 रुपये के भाव पर खूलकर, 2.6 रुपये या 0.27 फीसदी गिरकर 956 रुपये प्रति किलो हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 11576.77 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 8624.30 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 3766.82 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 230.74 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 31.35 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 263.05 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 1652.55 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1101.89 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 5.28 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 0.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 9236 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 64724 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 32014 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 428821 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 62064 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 9313 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 18193 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 64666 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 21559 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 25890 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स फरवरी वायदा 38438 पॉइंट पर खूलकर, 38683 के उच्च और 38330 के नीचले स्तर को छूकर, 364 पॉइंट बढ़कर 38390 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल मार्च 6000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 65.2 रुपये की बढ़त के साथ 350.7 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस फरवरी 280 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 2.1 रुपये की बढ़त के साथ 6.65 रुपये हुआ।
सोना फरवरी 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 187.5 रुपये की बढ़त के साथ 1711 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी फरवरी 280000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 210 रुपये की गिरावट के साथ 816 रुपये हुआ। तांबा फरवरी 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 2.23 रुपये की गिरावट के साथ 5.1 रुपये हुआ। जस्ता फरवरी 340 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 25 पैसे के सुधार के साथ 0.58 रुपये हुआ।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल मार्च 6000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 42.2 रुपये की गिरावट के साथ 333.4 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस फरवरी 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 5 रुपये की गिरावट के साथ 3.95 रुपये हुआ।
सोना फरवरी 150000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 18 रुपये की गिरावट के साथ 1173 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी फरवरी 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 309 रुपये की गिरावट के साथ 643.5 रुपये हुआ। तांबा फरवरी 1100 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 1.65 रुपये की बढ़त के साथ 2.94 रुपये हुआ। जस्ता फरवरी 320 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 6 पैसे की नरमी के साथ 1.49 रुपये हुआ
Disclaimer: Deshwale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.
Subscribe Deshwale on YouTube


