कमोडिटी वायदा कारोबार 47379 करोड़ और ऑप्शंस 75783 करोड़; बुलियन इंडेक्स 27371 पॉइंट पर पहुंचा
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 123164.56 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदों में 47379.12 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 75783.3 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अक्टूबर वायदा 27371 पॉइंट के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 1661.39 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदों में 42778.71 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की गई। एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा 115226 रुपये पर खुलकर, ऊपर में 116377 रुपये के ऑल टाइम हाई और नीचे में 115100 रुपये पर पहुंचकर, 114891 रुपये के पिछले बंद के सामने 1469 रुपये या 1.28 फीसदी की तेजी के संग 116360 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-गिनी अक्टूबर वायदा 1195 रुपये या 1.3 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 93296 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल अक्टूबर वायदा 156 रुपये या 1.36 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 11664 रुपये प्रति 1 ग्राम पर आ गया। सोना-मिनी नवंबर वायदा 114499 रुपये पर खुलकर, ऊपर में 115839 रुपये और नीचे में 114499 रुपये पर पहुंचकर, 1507 रुपये या 1.32 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 115824 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन अक्टूबर वायदा प्रति 10 ग्राम 114630 रुपये पर खुलकर, ऊपर में 116177 रुपये और नीचे में 114611 रुपये पर पहुंचकर, 114522 रुपये के पिछले बंद के सामने 1643 रुपये या 1.43 फीसदी के उछाल के साथ यह कॉन्ट्रैक्ट 116165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी के वायदों में चांदी दिसंबर वायदा सत्र के आरंभ में 141758 रुपये के भाव पर खुलकर, 144179 रुपये के ऑल टाइम हाई और 141758 रुपये के निचले स्तर को छूकर, 141889 रुपये के पिछले बंद के सामने 1931 रुपये या 1.36 फीसदी के उछाल के साथ 143820 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा चांदी-मिनी नवंबर वायदा 2121 रुपये या 1.49 फीसदी की तेजी के संग 143994 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। जबकि चांदी-माइक्रो नवंबर वायदा 2100 रुपये या 1.48 फीसदी की मजबूती के साथ 143960 रुपये प्रति किलो बोला गया।
मेटल वर्ग में 1402.35 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अक्टूबर वायदा 8.55 रुपये या 0.91 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 948.1 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता अक्टूबर वायदा 2.9 रुपये या 1.03 फीसदी बढ़कर 284.75 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम अक्टूबर वायदा 2.5 रुपये या 0.98 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 257.7 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा अक्टूबर वायदा 5 पैसे या 0.03 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 182.9 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 2510.65 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अक्टूबर वायदा सत्र के आरंभ में 5800 रुपये के भाव पर खुलकर, 5816 रुपये के दिन के उच्च और 5722 रुपये के निचले स्तर को छूकर, 91 रुपये या 1.56 फीसदी गिरकर 5742 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अक्टूबर वायदा 90 रुपये या 1.54 फीसदी गिरकर 5743 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस अक्टूबर वायदा 282.2 रुपये पर खुलकर, ऊपर में 286.6 रुपये और नीचे में 280 रुपये पर पहुंचकर, 283.1 रुपये के पिछले बंद के सामने 1.8 रुपये या 0.64 फीसदी घटकर 281.3 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अक्टूबर वायदा 1.7 रुपये या 0.6 फीसदी लुढ़ककर 281.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल अक्टूबर वायदा सत्र के आरंभ में 972 रुपये के भाव पर खुलकर, 2.6 रुपये या 0.27 फीसदी गिरकर 962.6 रुपये प्रति किलो हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 17254.06 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 25524.65 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की गई। इसके अलावा तांबा के वायदों में 878.66 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदों में 113.87 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदों में 9.38 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदों में 399.52 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदों में 455.62 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदों में 2026.33 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 5.08 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की गई।
ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदों में 16108 लॉट, सोना-मिनी के वायदों में 52413 लॉट, गोल्ड-गिनी के वायदों में 19135 लॉट, गोल्ड-पेटल के वायदों में 239117 लॉट और गोल्ड-टेन के वायदों में 21291 लॉट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदों में 22785 लॉट, चांदी-मिनी के वायदों में 54102 लॉट और चांदी-माइक्रो वायदों में 175682 लॉट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदों में 12097 लॉट और नैचुरल गैस के वायदों में 37178 लॉट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अक्टूबर वायदा 27300 पॉइंट पर खुलकर, 27435 के उच्च और 27286 के निचले स्तर को छूकर, 350 पॉइंट बढ़कर 27371 पॉइंट के स्तर पर ट्रेड हो रहा था।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल अक्टूबर 5800 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 55 रुपये की गिरावट के साथ 147.8 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अक्टूबर 290 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.25 रुपये की गिरावट के साथ 13.1 रुपये हुआ।
सोना अक्टूबर 119000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 523 रुपये की बढ़त के साथ 1485 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी अक्टूबर 145000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 934 रुपये की बढ़त के साथ 4773 रुपये हुआ। तांबा अक्टूबर 950 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 4.48 रुपये की बढ़त के साथ 20.1 रुपये हुआ। जस्ता अक्टूबर 280 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 1 रुपये की बढ़त के साथ 7.61 रुपये हुआ।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल अक्टूबर 5700 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 31.5 रुपये की बढ़त के साथ 161 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अक्टूबर 280 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.65 रुपये की बढ़त के साथ 17.5 रुपये हुआ।
सोना अक्टूबर 110000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 149.5 रुपये की गिरावट के साथ 446.5 रुपये हुआ।


