दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट करने वाली देश की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। अपनी पहचान बन चुकी म्यूज़िक थीम और अनोखे हास्य अंदाज़ के साथ यह फ्रेंचाइज़ी अब अपने नए चैप्टर ‘वेलकम टू द जंगल’ के ज़रिए सिनेमाघरों में हंसी का महोत्सव मनाने जा रही है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट 26 जून 2026 तय कर दी गई है।
‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों के लिए एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज के तौर पर तैयार किया गया है। फिल्म में नॉन-स्टॉप कॉमेडी, पागलपन से भरे हालात, मज़ेदार डायलॉग्स और हंसी से भरपूर सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही हाई-एनर्जी एक्शन सीन और दमदार म्यूज़िक इस कॉमेडी सफर को और भी यादगार बनाने वाले हैं।
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। करीब 30 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी इसे एक मेगा प्रोजेक्ट बनाती है। बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले ये सितारे मिलकर दर्शकों को एक अलग ही स्तर का मनोरंजन देने वाले हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफ़ताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलर मेहंदी, फ़रीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदु दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फ़िरोज़ खान, दिवंगत पंकज धीर, सुधेश बेरी, हेमंत पांडे, ज़ाकिर हुसैन और सैयाजी शिंदे सहित कई अन्य कलाकार नज़र आएंगे।
ए. ए. नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप और सीता फिल्म्स के बैनर तले बनी यह मेगा कॉमेडी 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज़ देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Subscribe Deshwale on YouTube


