योग के रंग में रंगेगा भारत
21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY 2025) के अवसर पर भारत एक बार फिर स्वास्थ्य और सद्भाव के महाउत्सव में रंगने को तैयार है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, देशभर की 1000 से अधिक संस्थाओं ने योग संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर ली है।
शिक्षण संस्थान से लेकर कॉरपोरेट तक:
स्कूल, कॉलेज, कॉरपोरेट ऑफिस, RWA (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन), NGO, सरकारी विभाग और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के सामुदायिक समूह इस महाअभियान में शामिल हो रहे हैं। सभी समूह 21 जून को सामान्य योग प्रोटोकॉल (CYP) के अनुसार सामूहिक योग प्रदर्शन आयोजित करेंगे।
IDY की 10वीं वर्षगांठ, थीम: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब अपना 10वां साल मना रहा है। इस वर्ष की थीम “One Earth, One Health through Yoga” योग के वैश्विक महत्व और इसके समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती है।
1 लाख से अधिक स्थानों पर योग प्रदर्शन:
हिमालय की बर्फीली वादियों से लेकर कन्याकुमारी तक, स्कूलों से लेकर ऑफिस लॉन और पार्कों तक 21 जून को देश के 1 लाख से अधिक स्थान योग के केन्द्र बनेंगे। यह आयोजन केवल योग सत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य आंदोलन का प्रतीक होगा।
कैसे जुड़ें योग संगम से?
आपका संगठन भी इस अद्भुत उत्सव का हिस्सा बन सकता है:
- yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर जाकर पंजीकरण करें
- 21 जून को अपने स्थान पर योग संगम कार्यक्रम आयोजित करें
- कार्यक्रम के बाद भागीदारी का विवरण पोर्टल पर अपलोड करें
- सरकारी प्रमाणपत्र प्राप्त करें
आयुष मंत्रालय का आह्वान:
“आइए, हम सब मिलकर योग की वह शक्ति बनें, जो भारत के प्राचीन ज्ञान को दुनिया तक पहुंचाए। योग संगम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, स्वास्थ्य और समरसता का उत्सव है।”
नोट: अपने क्षेत्र में योग संगम आयोजित करने वाले सभी आयोजकों को आधिकारिक मान्यता और प्रमाण पत्र मिलेगा।अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें:
👉 yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam

