कमोडिटी वायदाओं में 188492 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 1797757 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 143406 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 23305 पॉइंट के स्तर पर
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 18 से 24 जुलाई के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 1986273.54 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 188492.93 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 1797757.53 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अगस्त वायदा 23305 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 18376.34 करोड़ रुपये का हुआ।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 143406.06 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा सप्ताह के आरंभ में 97320 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 100555 रुपये और नीचे में 97320 रुपये पर पहुंचकर, 97473 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1253 रुपये या 1.29 फीसदी के ऊछाल के साथ 98726 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी जुलाई वायदा 975 रुपये या 1.25 फीसदी की तेजी के संग 79270 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल जुलाई वायदा 98 रुपये या 1 फीसदी की मजबूती के साथ 9937 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी अगस्त वायदा 96968 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 100421 रुपये और नीचे में 96967 रुपये पर पहुंचकर, 1214 रुपये या 1.25 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 98668 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। गोल्ड-टेन जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति 10 ग्राम 97301 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 100388 रुपये और नीचे में 97300 रुपये पर पहुंचकर, 97615 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1038 रुपये या 1.06 फीसदी की तेजी के संग 98653 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।
चांदी के वायदाओं में चांदी सितंबर वायदा सप्ताह के आरंभ में 112529 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 116641 रुपये और नीचे में 112505 रुपये पर पहुंचकर, 112334 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2799 रुपये या 2.49 फीसदी की तेजी के संग 115133 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अगस्त वायदा 2752 रुपये या 2.45 फीसदी की बढ़त के साथ सप्ताह के अंत में 114870 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अगस्त वायदा सप्ताह के अंत में 2756 रुपये या 2.46 फीसदी बढ़कर 114881 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
मेटल वर्ग में 12460.44 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जुलाई वायदा सप्ताह के अंत में 10.9 रुपये या 1.23 फीसदी की तेजी के संग 893.5 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता जुलाई वायदा 10.5 रुपये या 4.06 फीसदी की तेजी के संग सप्ताह के अंत में 269.05 रुपये प्रति किलो हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम जुलाई वायदा सप्ताह के अंत में 5.2 रुपये या 2.09 फीसदी बढ़कर 254.25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा जुलाई वायदा 1.6 रुपये या 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ सप्ताह के अंत में 179.6 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 31321.87 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अगस्त वायदा सप्ताह के आरंभ में 5697 रुपये के भाव पर खूलकर, 5824 रुपये के उच्च और 5605 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 26 रुपये या 0.46 फीसदी लुढ़ककर 5672 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अगस्त वायदा 25 रुपये या 0.44 फीसदी गिरकर 5675 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस अगस्त वायदा सप्ताह के आरंभ में 306.8 रुपये के भाव पर खूलकर, 315 रुपये के उच्च और 269.7 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 309.5 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 37.7 रुपये या 12.18 फीसदी लुढ़ककर 271.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अगस्त वायदा सप्ताह के अंत में 37.4 रुपये या 12.08 फीसदी औंधकर 272.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 890 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 1.7 रुपये या 0.19 फीसदी गिरकर 890 रुपये प्रति किलो हुआ। कॉटन केंडी जुलाई वायदा 310 रुपये या 0.56 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 56010 रुपये प्रति केंडी बंद हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 98425.52 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 44980.55 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 7195.62 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 1657.30 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 203.46 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 3404.05 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 5802.29 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 25466.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 28.51 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 4.22 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोना के वायदाओं में 7735 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 21337 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 777 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 5855 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 2573 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 19824 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 36161 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 119951 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 11542 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 28320 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अगस्त वायदा सप्ताह के आरंभ में 22970 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 23797 के उच्च और 22970 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 485 पॉइंट बढ़कर 23305 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। इसमें दी गई डेटा, भाव और विश्लेषण विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित हैं, लेकिन इनके पूर्णतः सटीक और अद्यतन होने की गारंटी नहीं दी जाती। निवेश, ट्रेडिंग या वित्तीय निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।


