सऊदी अरब के मदीना मार्ग पर हुए भीषण बस हादसे में कई भारतीय नागरिकों के मारे जाने की आशंका के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सऊदी अरब बस दुर्घटना लाइव अपडेट: मदीना हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक मोदी ने X पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दाह में वाणिज्य दूतावास स्थानीय सऊदी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और बचाव व पहचान प्रक्रिया में निकटता से समन्वय कर रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के अनुसार, उमरा के लिए मक्का जा रहे भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस मदीना रोड पर मुर्फ़रहत इलाके के पास एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
दुर्घटना देर रात हुई और टक्कर की भीषणता के कारण बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि यात्रियों में से ज्यादातर हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे। कई शव आग की वजह से पहचान योग्य हालत में नहीं बचे।

रेस्क्यू और सरकारी कार्रवाई
हादसे के बाद भारतीय दूतावास की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं। जेद्दाह वाणिज्य दूतावास ने कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन स्थापित की है, ताकि परिजन तत्काल जानकारी प्राप्त कर सकें। स्थानीय प्रशासन ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
भारत सरकार की ओर से भी हादसे पर लगातार नज़र रखी जा रही है। पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदारों की पहचान और स्थितियों को लेकर अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
Subscribe Deshwale on YouTube


