कमोडिटी वायदाओं में 370942.83 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 3685177.27 करोड़ रुपये का साप्ताहिक टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना-चांदी के वायदाओं में 295057.43 करोड़ रुपये का साप्ताहिक कारोबार हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 34492 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 19 से 24 दिसंबर के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स एवं ऑप्शंस में कुल 4056267.64 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 370942.83 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 3685177.27 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर रहा। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का जनवरी वायदा 34492 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 35387.2 करोड़ रुपये रहा।
आलोच्य सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 295057.43 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री की गई। एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा सप्ताह की शुरुआत में 134021 रुपये पर खुला और सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 138676 रुपये के ऑल टाइम हाई तथा 133555 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा। पिछले बंद 134521 रुपये के मुकाबले सप्ताह के अंत में यह 3576 रुपये या 2.66 फीसदी की बढ़त के साथ 138097 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी जनवरी वायदा सप्ताह के अंत में 3000 रुपये या 2.75 फीसदी की तेजी के साथ 112051 रुपये प्रति 8 ग्राम रहा। गोल्ड-पेटल जनवरी वायदा 357 रुपये या 2.62 फीसदी बढ़कर सप्ताह के अंत में 13986 रुपये प्रति 1 ग्राम पर बंद हुआ।
सोना-मिनी जनवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 132252 रुपये पर खुला और इंट्रा-डे में 136888 रुपये के उच्च तथा 131803 रुपये के निचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 3420 रुपये या 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 136104 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ। गोल्ड-टेन जनवरी वायदा 134445 रुपये पर खुलकर इंट्रा-डे में 139993 रुपये और 134120 रुपये के स्तरों को छूकर, 3640 रुपये या 2.7 फीसदी की मजबूती के साथ 138443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
चांदी वायदा में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। चांदी मार्च वायदा 202899 रुपये पर खुला और सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 224430 रुपये के उच्च तथा 202656 रुपये के निचले स्तर को छूकर, पिछले बंद 203565 रुपये के मुकाबले सप्ताह के अंत में 20225 रुपये या 9.94 फीसदी की बढ़त के साथ 223790 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा। चांदी-मिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 20046 रुपये या 9.81 फीसदी की तेजी के साथ 224310 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 20044 रुपये या 9.81 फीसदी बढ़कर 224313 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।
मेटल वर्ग में 32024.99 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जनवरी वायदा सप्ताह के अंत में 50.1 रुपये या 4.46 फीसदी की तेजी के साथ 1172.45 रुपये प्रति किलो रहा। जस्ता जनवरी वायदा 1.95 रुपये या 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 305.05 रुपये प्रति किलो बंद हुआ। एल्यूमीनियम जनवरी वायदा 2.8 रुपये या 0.98 फीसदी बढ़कर 288.15 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि सीसा जनवरी वायदा 65 पैसे या 0.36 फीसदी बढ़कर 182.35 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।
ऊर्जा सेगमेंट में 43826.93 करोड़ रुपये के सौदे हुए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जनवरी वायदा 5067 रुपये पर खुलकर, इंट्रा-डे में 5303 रुपये के उच्च और 5026 रुपये के निम्न स्तर को छूकर, 158 रुपये या 3.09 फीसदी की तेजी के साथ 5272 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ। क्रूड ऑयल-मिनी जनवरी वायदा भी 156 रुपये या 3.05 फीसदी की मजबूती के साथ 5272 रुपये प्रति बैरल रहा। नैचुरल गैस जनवरी वायदा 333.2 रुपये पर खुलकर, इंट्रा-डे में 357.9 रुपये और 314 रुपये के स्तरों को छूकर 3.2 रुपये या 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 339.1 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। नैचुरल गैस-मिनी जनवरी वायदा 3.1 रुपये या 0.92 फीसदी बढ़कर 339.2 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर रहा।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जनवरी वायदा 961 रुपये पर खुलकर, सप्ताह के अंत में 1.5 रुपये या 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 956.4 रुपये प्रति किलो बंद हुआ।
कारोबार की दृष्टि से, आलौच्य अवधि में एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 128990.24 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 166067.20 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई। तांबा वायदा में 26823.06 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी में 1649.17 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी में 124.27 करोड़ रुपये तथा जस्ता और जस्ता-मिनी में 3428.49 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी वायदों में 4206.19 करोड़ रुपये, जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी वायदों में 39549.93 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट के अनुसार, सप्ताह के अंत में सोना वायदा में 14550 लॉट, सोना-मिनी में 36631 लॉट, गोल्ड-गिनी में 10251 लॉट, गोल्ड-पेटल में 158817 लॉट और गोल्ड-टेन में 17558 लॉट का स्तर दर्ज हुआ। चांदी वायदा में 12566 लॉट, चांदी-मिनी में 30455 लॉट और चांदी-माइक्रो वायदा में 54931 लॉट दर्ज हुआ। क्रूड ऑयल वायदा में 18698 लॉट और नैचुरल गैस वायदा में 23146 लॉट का ओपन इंटरेस्ट रहा।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स जनवरी वायदा 33183 पॉइंट पर खुलकर, इंट्रा-डे में 34941 के उच्च और 33111 के निचले स्तर को छूकर, 1216 पॉइंट की बढ़त के साथ 34492 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।
Disclaimer: DeshWale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.
Subscribe Deshwale on YouTube


