देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदे, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में कुल 7,09,906.7 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदों में 1,11,464.58 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 5,98,426.77 करोड़ रुपये का राष्ट्रीय टर्नओवर दर्ज हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का दिसंबर वायदा 35,291 पॉइंट के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 4,514.68 करोड़ रुपये रहा।
कीमती धातुओं में सोना और चांदी के वायदों में 89,786.39 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा 1,39,808 रुपये पर खुलकर ऊपर में 1,40,444 रुपये और नीचे में 1,37,646 रुपये तक गया, और 1,38,058 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर 1,815 रुपये यानी 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। गोल्ड-गिनी दिसंबर वायदा 214 रुपये या 0.19 फीसदी गिरकर 1,10,891 रुपये प्रति 8 ग्राम पर पहुंचा। गोल्ड-पेटल दिसंबर वायदा 134 रुपये या 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 13,841 रुपये प्रति 1 ग्राम पर कारोबार हुआ। सोना-मिनी जनवरी वायदा 1,37,628 रुपये पर खुलकर ऊपर में 1,38,269 और नीचे में 1,35,777 रुपये तक गया, और 1,36,066 रुपये पर 1,723 रुपये या 1.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड-टेन दिसंबर वायदा 1,37,602 रुपये पर खुलकर 1,38,983 और 1,35,100 रुपये के बीच कारोबार हुआ और 1,36,266 रुपये पर 1,339 रुपये यानी 0.97 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
चांदी वायदों में चांदी मार्च वायदा 2,47,194 रुपये पर खुला, ऊपर में 2,54,174 रुपये के ऑल टाइम हाई और नीचे में 2,32,663 रुपये तक गया। यह 2,35,200 रुपये पर 4,587 रुपये या 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। चांदी-मिनी फरवरी वायदा 2,36,807 रुपये पर 3,555 रुपये या 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हुआ, जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 2,36,865 रुपये पर 3,563 रुपये या 1.48 फीसदी लुढ़क गया।
मेटल वर्ग में तांबा के वायदों में 16,317.90 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी वायदों में 1,173.15 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी वायदों में 65.20 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी वायदों में 1,230.87 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। तांबा दिसंबर वायदा 1,237.6 रुपये प्रति किलो पर 21.7 रुपये या 1.72 फीसदी गिरकर बंद हुआ। जस्ता दिसंबर वायदा 303.1 रुपये पर 8.55 रुपये या 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एल्यूमीनियम दिसंबर वायदा 293.35 रुपये पर 5.7 रुपये या 1.91 फीसदी लुढ़का। सीसा दिसंबर वायदा 183.05 रुपये पर 5 पैसे या 0.03 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
एनर्जी सेगमेंट में कुल 2,962.92 करोड़ रुपये के सौदे दर्ज हुए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जनवरी वायदा 5,182 रुपये पर खुलकर ऊपर में 5,253 और नीचे में 5,170 रुपये तक गया और 5,246 रुपये प्रति बैरल पर 64 रुपये या 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। क्रूड ऑयल-मिनी जनवरी वायदा 5,243 रुपये पर 59 रुपये या 1.14 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हुआ। नैचुरल गैस जनवरी वायदा 354 रुपये पर खुलकर 356.6 रुपये के उच्च और 342.7 रुपये के नीचले स्तर को छूते हुए 348.4 रुपये पर 4.1 रुपये या 1.16 फीसदी गिरकर बंद हुआ। नैचुरल गैस-मिनी जनवरी वायदा 348.5 रुपये पर 3.9 रुपये या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ बोला गया।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल दिसंबर वायदा 978 रुपये पर खुला और 973.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर 0.08 फीसदी की नरमी के साथ कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सोने के वायदों में 17,347 लॉट, सोना-मिनी में 77,127 लॉट, गोल्ड-गिनी में 23,775 लॉट, गोल्ड-पेटल में 3,61,352 लॉट और गोल्ड-टेन में 38,549 लॉट के स्तर पर था। चांदी वायदों में 16,915 लॉट, चांदी-मिनी में 40,649 लॉट और चांदी-माइक्रो में 1,06,696 लॉट दर्ज थे। क्रूड ऑयल वायदों में 20,308 लॉट और नैचुरल गैस में 34,309 लॉट का ओपन इंटरेस्ट रहा।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स दिसंबर वायदा 36,380 पॉइंट पर खुला, 36,815 के उच्च और 35,182 के नीचले स्तर को छूते हुए 35,291 पॉइंट पर 453 पॉइंट की गिरावट के साथ बंद हुआ।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल जनवरी 5,200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन 167.9 रुपये पर 29.8 रुपये की बढ़त के साथ बोला गया। नैचुरल गैस जनवरी 350 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन 29.15 रुपये पर 2.15 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड हुआ। सोना दिसंबर 1,40,000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन 468 रुपये पर 844.5 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। चांदी जनवरी 2,49,000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन 11,736 रुपये पर 1,918 रुपये की तेजी के साथ बोला गया।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल जनवरी 5,200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन 126.3 रुपये पर 35.6 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैचुरल गैस जनवरी 350 रुपये का पुट ऑप्शन 30.05 रुपये पर 1.05 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार हुआ। सोना दिसंबर 1,38,000 रुपये का पुट ऑप्शन 1,192 रुपये पर 577.5 रुपये की तेजी के साथ बोला गया। चांदी जनवरी 2,00,000 रुपये का पुट ऑप्शन 3,652.5 रुपये पर 801 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुआ। तांबा जनवरी 1,200 रुपये का पुट ऑप्शन 40.34 रुपये पर 15.76 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड हुआ। जस्ता जनवरी 300 रुपये का पुट ऑप्शन 12 रुपये पर 5.91 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
Disclaimer: DeshWale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.
Subscribe Deshwale on YouTube


