क्रूड ऑयल वायदा 49 रुपये नरमः कमोडिटी वायदाओं में 556441.35 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 6255663.85 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 443655.16 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 34851 पॉइंट के स्तर पर
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 26 दिसंबर-2025 से 1 जनवरी-2026 के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में 6812198.24 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 556441.35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 6255663.85 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का जनवरी वायदा 34851 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर 36676.96 करोड़ रुपये का हुआ।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 443655.16 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 138574 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 140465 रुपये और नीचे में 134300 रुपये पर पहुंचकर, 138097 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2293 रुपये या 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 135804 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी जनवरी वायदा सप्ताह के अंत में 115 रुपये या 0.1 फीसदी गिरकर 111936 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल जनवरी वायदा 42 रुपये या 0.3 फीसदी लुढ़ककर 13944 रुपये प्रति 1 ग्राम सप्ताह के अंत में बंद हुआ। सोना-मिनी फरवरी वायदा 138565 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 140499 रुपये और नीचे में 134350 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 2316 रुपये या 1.68 फीसदी औंधकर 135771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-टेन जनवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति 10 ग्राम 138800 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 140867 रुपये और नीचे में 131989 रुपये पर पहुंचकर, 138443 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1746 रुपये या 1.26 फीसदी गिरकर 136697 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।
चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 224374 रुपये के भाव पर खूलकर, 254174 रुपये के उच्च और 222502 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 223790 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 12083 रुपये या 5.4 फीसदी के ऊछाल के साथ 235873 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 13688 रुपये या 6.1 फीसदी बढ़कर 237998 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 13697 रुपये या 6.11 फीसदी की तेजी के संग सप्ताह के अंत में 238010 रुपये प्रति किलो हुआ।
मेटल वर्ग में 76529.16 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जनवरी वायदा सप्ताह के अंत में 120.05 रुपये या 10.24 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1292.5 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता जनवरी वायदा 3 रुपये या 0.98 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 308.05 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम जनवरी वायदा सप्ताह के अंत में 9.15 रुपये या 3.18 फीसदी बढ़कर 297.3 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा जनवरी वायदा 40 पैसे या 0.22 फीसदी के सुधार के साथ सप्ताह के अंत में 182.75 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 36117.09 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जनवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 5281 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 5314 रुपये के उच्च और 5170 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 49 रुपये या 0.93 फीसदी लुढ़ककर 5223 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जनवरी वायदा सप्ताह के अंत में 49 रुपये या 0.93 फीसदी गिरकर 5223 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस जनवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 344 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 376.6 रुपये के उच्च और 317.1 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 339.1 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 9.6 रुपये या 2.83 फीसदी लुढ़ककर 329.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी जनवरी वायदा 9.4 रुपये या 2.77 फीसदी औंधकर सप्ताह के अंत में 329.8 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जनवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 960 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 51.7 रुपये या 5.41 फीसदी की तेजी के संग 1008.1 रुपये प्रति किलो हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 176923.68 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 266731.48 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 68287.78 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 3723.49 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 233.03 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 4284.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 4125.77 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 31903.28 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोना के वायदाओं में 15753 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 49198 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 12588 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 180592 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 23896 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 13147 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 28310 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 54013 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 18244 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 25286 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स जनवरी वायदा 35200 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 36705 के उच्च और 34293 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 359 पॉइंट बढ़कर 34851 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।
Disclaimer: DeshWale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.
Subscribe Deshwale on YouTube


