कमोडिटी वायदाओं में 101068 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 67529 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 86951 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 46400 पॉइंट के स्तर पर
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 168610.81 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 101068.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 67529.56 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का फरवरी वायदा 46400 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 3137.37 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 86951.70 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 167899 रुपये के भाव पर खूलकर, 168000 रुपये के दिन के उच्च और 159239 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 169403 रुपये के पिछले बंद के सामने 9903 रुपये या 5.85 फीसदी की गिरावट के साथ 159500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। गोल्ड-गिनी फरवरी वायदा 8569 रुपये या 5.76 फीसदी लुढ़ककर 140298 रुपये प्रति 8 ग्राम बोला गया। गोल्ड-पेटल फरवरी वायदा 1066 रुपये या 5.69 फीसदी लुढ़ककर 17680 रुपये प्रति 1 ग्राम बोला गया। सोना-मिनी फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 168990 रुपये के भाव पर खूलकर, 170954 रुपये के दिन के उच्च और 160697 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 10257 रुपये या 6 फीसदी लुढ़ककर 160697 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन फरवरी वायदा प्रति 10 ग्राम सत्र के आरंभ में 182600 रुपये के भाव पर खूलकर, 185000 रुपये के दिन के उच्च और 173360 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 184425 रुपये के पिछले बंद के सामने 7806 रुपये या 4.23 फीसदी लुढ़ककर 176619 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।
चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा 383898 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 389986 रुपये और नीचे में 351906 रुपये पर पहुंचकर, 399893 रुपये के पिछले बंद के सामने 47987 रुपये या 12 फीसदी लुढ़ककर 351906 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा 47912 रुपये या 11.67 फीसदी औंधकर 362792 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 48277 रुपये या 11.74 फीसदी गिरकर 362782 रुपये प्रति किलो हुआ।
मेटल वर्ग में 9707.35 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा फरवरी वायदा 73.5 रुपये या 5.21 फीसदी औंधकर 1338 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता फरवरी वायदा 12.3 रुपये या 3.61 फीसदी घटकर 328.45 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम फरवरी वायदा 13.65 रुपये या 4 फीसदी लुढ़ककर 327.85 रुपये प्रति किलो बोला गया। जबकि सीसा फरवरी वायदा 7.05 रुपये या 3.5 फीसदी लुढ़ककर 194.6 रुपये प्रति किलो बोला गया।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 2590.66 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 5938 रुपये के भाव पर खूलकर, 6001 रुपये के दिन के उच्च और 5896 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 33 रुपये या 0.55 फीसदी गिरकर 5999 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी फरवरी वायदा 32 रुपये या 0.53 फीसदी गिरकर 5999 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस फरवरी वायदा 354.9 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 359.2 रुपये और नीचे में 351.6 रुपये पर पहुंचकर, 352 रुपये के पिछले बंद के सामने 6.5 रुपये या 1.85 फीसदी की तेजी के संग 358.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी फरवरी वायदा 7.1 रुपये या 2.02 फीसदी की बढ़त के साथ 358.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर कारोबार कर रहा था।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल फरवरी वायदा 997 रुपये पर खूलकर, 20 पैसे या 0.02 फीसदी की नरमी के साथ 991.9 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 51364.66 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 35587.05 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 8285.55 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 830.70 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 63.25 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 515.46 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 698.02 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1883.70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 3.36 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।
ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 17628 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 116866 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 38286 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 563817 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 63023 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 13448 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 33262 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 96677 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 23663 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 17939 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स फरवरी वायदा सत्र के आरंभ में 48300 पॉइंट पर खूलकर, 51199 के उच्च और 46400 के नीचले स्तर को छूकर, 2933 पॉइंट घटकर 46400 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल फरवरी 6000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 22.4 रुपये की गिरावट के साथ 312 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस फरवरी 350 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 2.65 रुपये की बढ़त के साथ 41.1 रुपये हुआ।
सोना फरवरी 180000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 6861 रुपये की गिरावट के साथ 7300 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी फरवरी 400000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 25618.5 रुपये की गिरावट के साथ 21201 रुपये हुआ। तांबा फरवरी 1390 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 43.41 रुपये की गिरावट के साथ 55.02 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 342.5 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 83 पैसे के सुधार के साथ 6.99 रुपये हुआ।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल फरवरी 5900 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 22 रुपये की बढ़त के साथ 274.7 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस फरवरी 350 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 3.9 रुपये की गिरावट के साथ 33.1 रुपये हुआ।
सोना फरवरी 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 2704.5 रुपये की बढ़त के साथ 4465.5 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी फरवरी 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 6766.5 रुपये की बढ़त के साथ 14000 रुपये हुआ। तांबा फरवरी 1300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 17.7 रुपये की बढ़त के साथ 44.37 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 277.5 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 16 पैसे के सुधार के साथ 0.39 रुपये हुआ।
Disclaimer:DeshWale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.
Subscribe Deshwale on YouTube


