कमोडिटी वायदाओं में 257070 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 3138234 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 188097 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 38560 पॉइंट के स्तर पर
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 13 से 19 फरवरी के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 3395316.77 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 257070.23 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 3138234.58 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 38560 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर 39238.17 करोड़ रुपये का हुआ।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 188097.59 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 153750 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 157185 रुपये और नीचे में 150730 रुपये पर पहुंचकर, 152836 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1983 रुपये या 1.3 फीसदी के ऊछाल के साथ 154819 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 1147 रुपये या 0.92 फीसदी की तेजी के संग 126124 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल फरवरी वायदा 152 रुपये या 0.97 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत में 15830 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी मार्च वायदा 152588 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 155000 रुपये और नीचे में 148678 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 2320 रुपये या 1.54 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 153008 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गोल्ड-टेन फरवरी वायदा प्रति 10 ग्राम 154871 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 156730 रुपये और नीचे में 151080 रुपये पर पहुंचकर, 153663 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1111 रुपये या 0.72 फीसदी की तेजी के संग 154774 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।
चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 239626 रुपये के भाव पर खूलकर, 248786 रुपये के उच्च और 226076 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 236435 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 4958 रुपये या 2.1 फीसदी की बढ़त के साथ 241393 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 1471 रुपये या 0.6 फीसदी बढ़कर 244795 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 1245 रुपये या 0.51 फीसदी की तेजी के संग सप्ताह के अंत में 244712 रुपये प्रति किलो हुआ।
मेटल वर्ग में 39724.47 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 46.05 रुपये या 3.82 फीसदी औंधकर 1160.25 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि जस्ता फरवरी वायदा 65 पैसे या 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ सप्ताह के अंत में 324 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 1.5 रुपये या 0.49 फीसदी घटकर 306.2 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा फरवरी वायदा 15 पैसे या 0.08 फीसदी के सुधार के साथ 187.95 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 29231.34 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 5699 रुपये के भाव पर खूलकर, 6097 रुपये के उच्च और 5628 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 357 रुपये या 6.26 फीसदी की मजबूती के साथ 6058 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 357 रुपये या 6.26 फीसदी की तेजी के संग 6060 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 279.4 रुपये के भाव पर खूलकर, 283.7 रुपये के उच्च और 261.8 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 284.2 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 12.8 रुपये या 4.5 फीसदी लुढ़ककर 271.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 12.7 रुपये या 4.47 फीसदी औंधकर 271.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर बंद हुआ।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल फरवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 965 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 11.5 रुपये या 1.19 फीसदी गिरकर 955.1 रुपये प्रति किलो हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 102177.14 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 85920.45 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 34173.41 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 2584.37 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 184.10 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2693.38 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 12256.26 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 16884.79 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 13.18 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोना के वायदाओं में 7394 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 40068 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 12721 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 148384 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 27368 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 5957 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 6567 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 24881 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 14967 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 10100 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा 38560 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 38560 के उच्च और 38560 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 117 पॉइंट बढ़कर 38560 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।
Subscribe Deshwale on YouTube


