कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बन रही अपकमिंग हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसके गाने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। खासतौर पर फिल्म का हाई-एनर्जी ट्रैक ‘ऐसी मेरी वाइब’ तेजी से पॉपुलर हो रहा है। अब इस गाने का क्रेज क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तक भी पहुंच गया है।
रोहित शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘ऐसी मेरी वाइब’ के हुक स्टेप्स करते नजर आए। इतना ही नहीं, वीडियो में रोहित इस गाने को पूरी तरह एंजॉय करते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इसके डांस स्टेप्स सिखाते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और फिल्म के गाने को लेकर बढ़ते क्रेज को भी दिखाता है।
‘ऐसी मेरी वाइब’ में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की एनर्जी से भरपूर डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। रिलीज के बाद से ही यह गाना अपनी अपबीट धुन और हुक स्टेप्स को लेकर चर्चा में है। अब रोहित शर्मा के इस पर डांस करने के बाद गाने की पॉपुलैरिटी को एक नया बूस्ट मिलता नजर आ रहा है।
फिल्म ‘वाइब’ की बात करें तो यह एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी है, जिसमें एक्शन, ह्यूमर, उतार-चढ़ाव और कई अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में इसकी कहानी और किरदारों की झलक देखने को मिली थी, जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
कुणाल खेमू ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने अपने प्रोडक्शन बैनर ड्रोंगो फिल्म्स के तहत अमेज़न MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी खास है। ‘वाइब’ में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कॉमेडी और एक्शन के साथ अलग-अलग किरदारों के बीच की केमिस्ट्री भी कहानी का अहम हिस्सा होने वाली है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज फिल्म और टेलीविजन कंटेंट के निर्माण और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी प्रमुख एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक है। वहीं, ड्रोंगो फिल्म्स को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने मिलकर शुरू किया है। प्रोडक्शन बैनर का फोकस ऐसी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने पर है, जिनमें मनोरंजन के साथ एक अलग नजरिया भी देखने को मिले।
‘वाइब’ अब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और ‘ऐसी मेरी वाइब’ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब दर्शकों की नजर इसकी थिएट्रिकल रिलीज पर है।
Subscribe Deshwale on YouTube


