भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा. लि. के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘छाया’ की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक महीने से अधिक समय तक चली और अब यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है।
फिल्म का निर्देशन जसपाल ने किया है, जबकि इसमें पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में अंशु तिवारी, अनुप अरोड़ा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरु, टीएन त्रिपाठी, और कई अन्य अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
निर्माता गौरव छाबड़ा और प्रियंका छाबड़ा ने बताया कि कुशीनगर की सुंदर लोकेशनों ने फिल्म को एक अलग ही दृश्यात्मक आकर्षण प्रदान किया है। फिल्म में सात गाने हैं, जिनका संगीत मधुकर आनंद और रवि राज दिपू ने तैयार किया है। गानों के बोल रविराज दिपू, प्रमोद पाण्डेय और संदीप मिश्रा ने लिखे हैं।
गौरव छाबड़ा ने उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी जा रही सब्सिडी नीति से हमें इस फिल्म को बनाने में अच्छा सहयोग मिला है। यह पहल फिल्म निर्माताओं को राज्य की सुंदरता को पर्दे पर लाने में मदद कर रही है।”
फिल्म की तकनीकी टीम भी है खास
फिल्म की कहानी संदीप मिश्रा ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद संजय तिवारी और चंदन सिंह द्वारा तैयार किए गए हैं। फिल्म के डीओपी कृष्णा पाण्डेय हैं, और प्रोजेक्ट डिजाइनर की जिम्मेदारी भी संदीप मिश्रा ने संभाली है। फिल्म में सह निर्माता एहसास कंजीलाल, और कार्यकारी निर्माता विपिन सिंह हैं।
फिल्म के कास्ट्यूम विद्या मौर्या ने डिज़ाइन किए हैं, जबकि स्टाइलिंग सुमन गुप्ता द्वारा की गई है। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर रमेश यादव, और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।
जल्द होगी रिलीज
फिल्म ‘छाया’ की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। निर्माताओं का कहना है कि दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और वे इसे जल्द से जल्द सिनेमाघरों में लाने की योजना बना रहे हैं।


