क्या आप भी रेलवे यात्री हैं? अगर आपका सफर ज़्यादातर ट्रेन से होता है, तो यह लेख खास आपके लिए है।
यह नया महीना आपके लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि रेलवे आपके लिए कई सारे नए नियम लेकर आ रहा है।
हम में से कितने लोग ऐसे हैं जिन्हें यात्रा करना बहुत पसंद होता है, लेकिन सिर्फ रेलवे टिकट के चक्कर में यात्रा टाल देते हैं क्योंकि तत्काल टिकट की लाइन में खड़े होना और एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकना कइयों को रास नहीं आता।
लेकिन रेलवे 1 अगस्त से जो बदलाव ला रहा है, उससे काफी यात्रियों को राहत मिलेगी।
तत्काल बुकिंग का पुराना झंझट अब खत्म
अब तक होता क्या था? पहले एक लाइन में खड़े होकर टोकन लेना पड़ता था, फिर दूसरी लाइन में जाकर असली बुकिंग करनी पड़ती थी। दो अलग-अलग लाइनें, दो अलग-अलग इंतज़ार।
1 अगस्त से इंडियन रेलवे ने इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब टोकन वितरण का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के साथ मेल खाएगा मतलब अब दो लाइनों में भटकने की ज़रूरत नहीं।
इसका सीधा फायदा यह होगा कि रिज़र्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम होगी, और इंतज़ार का समय भी घटेगा। जो लोग नियमित रूप से तत्काल टिकट बुक करते हैं, उनके लिए यह बदलाव काफी राहत भरा साबित हो सकता है।
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सतर्क
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए भी ज़रूरी है।
कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव कर रहे हैं जिसमें रिवॉर्ड पॉइंट्स, वार्षिक शुल्क और बाकी फीस शामिल हैं। ये बदलाव हर बैंक में अलग हो सकते हैं, इसलिए अपने बैंक का ताज़ा फीस शेड्यूल ज़रूर जांच लें।
छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन रिवॉर्ड पॉइंट्स या शुल्क में थोड़ा सा भी फर्क आपके मासिक बिल पर असर डाल सकता है। इसलिए अगस्त शुरू होने से पहले अपने कार्ड की शर्तें एक बार ज़रूर देख लें।
सीकेवाईसी 2.0 अब बार-बार दस्तावेज़ देने की ज़रूरत नहीं
अब तीसरा और शायद सबसे बड़ा बदलाव सीकेवाईसी 2.0।
बैंकिंग, बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में 1 अगस्त से नया सेंट्रल केवाईसी ढांचा लागू हो रहा है। इसका मतलब यह है कि जब भी आप कोई नया बैंक खाता खोलते हैं, बीमा लेते हैं, या कोई दूसरा वित्तीय काम करते हैं, आपको बार-बार वही दस्तावेज़ जमा नहीं करने पड़ेंगे।
एक बार डिजिटल सहमति देने के बाद, वित्तीय संस्थाएं आपकी सत्यापित पहचान जानकारी एक केंद्रीय डेटाबेस से ही एक्सेस कर पाएंगी। इससे कागज़ी कार्रवाई कम होगी, डिजिटल ऑनबोर्डिंग तेज़ होगी, और सुरक्षा भी बेहतर होगी।
तो इन बदलावों का मतलब क्या है आपके लिए?
ये तीनों बदलाव छोटे लग सकते हैं, लेकिन इनका असर आपकी रोज़ की ज़िंदगी पर पड़ेगा चाहे वह ट्रेन का टिकट बुक करना हो, क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना हो, या कोई नया बैंक खाता खोलना हो।
अगर आप इन नियमों को पहले से जान लेंगे, तो 1 अगस्त से कोई सरप्राइज़ नहीं मिलेगा और आप अपने वित्तीय फैसले भी बेहतर तरीके से ले पाएंगे।
Subscribe Deshwale on YouTube


