Read inEnglishहिन्दीગુજરાતી
Science and Tech

डिजिटल विज्ञापन का नया रंग: आज के भारत की नई कहानी!

In brief · AI summary भारत का विज्ञापन बाजार २०२५ तक १,३७,०९९ करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है, जबकि डिजिटल विज्ञापन २०२३ में ३९,७१४ करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। सोशल मीडिया और रील्स जैसे छोटे वीडियो इस बदलाव में अहम हैं, और सोशल मीडिया विज्ञापन २०२४ में २१% बढ़े। लेख के अनुसार इससे छोटे कारोबारी भी आगे बढ़ रहे हैं, हालांकि डेटा प्राइवेसी की चिंता भी बनी हुई है।

By Aazeem Hamida Khaan  ·   ·  1 min read
डिजिटल विज्ञापन का नया रंग: आज के भारत की नई कहानी!

मैं मुंबई मेट्रो में बैठा इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल कर रहा था, तभी अचानक मुझे एक ऐसा विज्ञापन नजर आया, जो मेरे इंटरेस्ट का था। मैं उस विज्ञापन को क्लिक करने पर मजबूर हो गया। ये पहली बार नहीं था, इससे पहले भी मेरे साथ ये कई बार हुआ था। और अगर देखा जाए तो आप लोगों के साथ भी ये रोज होता है।

आज इंटरनेट पहले के मुताबिक बहुत सस्ता है, बच्चे हों या बूढ़े हर किसी के पास स्मार्ट-फोन है और उसमें है इंटरनेट। ये मेहरबानी जिओ की है, जिसने हमें इंटरनेट का आदि बना दिया।

क्योंकि आप इंटरनेट के आदि हो चुके हैं, तो आपने इंस्टाग्राम चलाते-चलाते उसपर एक खूबसूरत सा विज्ञापन या आपके इंटरेस्ट का प्रोडक्ट तो जरूर देखा होगा और मेरी ही तरह आपने भी उसपर क्लिक करके प्रोडक्ट को एक्सप्लोर किया होगा, और फिर आपने उसे आज न सही… बाद में तो खरीद ही लिया होगा। 

भाई ये सब कोई इत्तेफाक नहीं है। ये डिजिटल विज्ञापन की जादुई दुनिया है, जो ब्रांड्स को मेरे और आपके दिल तक लेके आती है। ये सिर्फ सामान बेचने की बात नहीं… ये कहानियां सुनाने, भावनाएं जगाने और हमारे जीवन का हिस्सा बनने की बात है। २०२५ तक भारत का विज्ञापन बाजार १,३७,०९९ करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। सोशल मीडिया और छोटे-छोटे वीडियो इसकी धड़कन हैं। लेकिन ये उछाल आया कहाँ से? और ये मेरे-आपके लिए क्यों खास है? 

मेरी आप बीती

मैं आपको अपना एक और किस्सा बताता हूँ। रात के १२ बजे थे, और मुझे लग रही थी भूक। और मेरा मन छोले-भटूरे खाने का था। अब ऐसा नहीं है की मुंबई में छोले-भटूरे मिलते नहीं हैं। लेकिन वो समय ऐसा था की दिल ललचा रहा था लेकिन कोई रास्ता नहीं था। मैं अपना ध्यान बाँटने के लिए रील्स देखने लगा, और तभी मेरे सामना आया एक पंजाबी रेस्टोरेंट का विज्ञापन, जहां मुझे दिल्ली जैसे स्वाद के छोले-भटूरे खिलाने का वादा किया गया। ये मेरे पसंद, और सबसे अहम भूक का सवाल था। मैंने झट से ऑर्डर कर दिया। यार, मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे शहर की बात मेरे फोन में आ गई। यही तो है डिजिटल विज्ञापन की ताकत।

ये तुम्हारी-मेरी भाषा बोलता है, हमारी संस्कृति को समझता है। २०२५ तक भारत में ९० करोड़ लोग इंटरनेट पर होंगे, और स्मार्टफोन यूजर्स ११० करोड़ तक पहुंच जाएंगे। ये सिर्फ नंबर नहीं, ये हमारी बदलती दुनिया है। ब्रांड्स अब बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर चिल्लाने की बजाय, हमारे फोन में धीरे से बात करने लगे हैं। उन्हे पता है की हमें किस समय क्या चाहिए। ये यूट्यूब के ४६ करोड़ यूजर्स ब्रांड्स के लिए खजाना है, क्योंकि हम वहाँ पहले से ही हैं… वीडियो देखते हैं, उन्हे लाइक करते हैं, और कभी-कभी शेयर भी कर देते हैं।

अब ये जादू रातोंरात तो नहीं हुआ। सस्ते स्मार्टफोन्स और डेटा प्लान्स ने इसे शुरू किया। याद है, २०१६ में जियो ने डेटा को इतना सस्ता कर दिया था, कि हर कोई ऑनलाइन आ गया? एक गुजरात का दुकानदार अब यूट्यूब पर बिजनेस टिप्स देखता है। लखनऊ की आंटी अमेजन पर साड़ी खरीदती हैं। ब्रांड्स ने ये देखा और अपनी चाल बदली। २०२३ में डिजिटल विज्ञापन ३९,७१४ करोड़ रुपये तक पहुंच गया, और २०२५ तक ये ५९,२०० करोड़ रुपये होने वाला है! सोशल मीडिया विज्ञापन तो २०२४ में २१% बढ़े। और रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स? ये तो धमाल मचा रहे हैं। क्यों? क्योंकि हम शॉर्ट टर्म, और शॉर्ट कंटेन्ट यूजर हो चुके हैं। बड़ी वीडियोज़ से ज़्यादा हमें १५-३०-४५ सेकंड और ज़्यादा से जायद ९० सेकंड के वीडियोज़ पसंद आने लगी हैं। एक तो यह फटाफट हो खत्म हो जाती हैं, और दूसरा हमारी उँगलियाँ ठहरती ही नहीं हैं।

हमारा ५५% मोबाइल टाइम वीडियो देखने में बीतता है। चाहे बॉलीवुड स्टाइल हो या हमारे लोकगीत, ब्रांड्स ऐसी कहानियां बनाते हैं जो दिल को छू जाएं।

छोटे बिजनेस की बड़ी उड़ान

ये सिर्फ बड़े ब्रांड्स की कहानी नहीं है। छोटे कारोबारी भी इस उछाल में चमक रहे हैं। मेरा दोस्त एक मोमोज की कार्ट लगाता था। उसने अपनी ब्रांडिंग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से की। पहले तो वो खुद रील्स बनाता था। कुछ ही महीनों में उसके ग्राहक बढ़ गए। उसके बाद उसने इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की। दो साल में उसने अपना छोटा सा रेस्टोरेंट खोल लिया। ये ताकत थी डिजिटस और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की।

ब्रांड्स अब शहर, उम्र, या रुचि के हिसाब से विज्ञापन टारगेट करने लगे हैं। २०२४ में ई-कॉमर्स विज्ञापन ५०% बढ़े, १४७ अरब रुपये तक। क्यों? क्योंकि हम सब ऑनलाइन शॉपिंग के दीवाने हो गए हैं। २०२७ तक भारत का ई-कॉमर्स बाजार २०० अरब डॉलर तक पहुंचेगा। ये मैं नहीं रिसर्च कहती है।

दिल को छूने वाली बात

भारत में ये उछाल इतना खास क्यों है? क्योंकि ये सिर्फ तकनीक नहीं, भावनाओं की बात है। भारतीय विज्ञापन दिल से दिल तक जाते हैं। याद है वो रक्षाबंधन का विज्ञापन? भाई-बहन की कहानी, और साथ में एक गिफ्ट ब्रांड। या वो होली का विज्ञापन, जिसमें बच्चे रंग उड़ाते हैं और पेंट बेचा जाता है। ये विज्ञापन बस सामान नहीं बेचते, ये हमारे त्योहारों और सपनों को सेलिब्रेट करते हैं। २०२५ तक ७५% लोग रीजनल कंटेंट देखेंगे, क्योंकि ब्रांड्स अब हमारी भाषाओं में बात करने लगे हैं। बंगाली मछली मसाले का विज्ञापन हो या कन्नड़ में कॉफी का… सब घर जैसा लगता है। छोटे इन्फ्लुएंसर्स, जो हिंदी या मलयालम में बात करते हैं, वो गहरा कनेक्शन बनाते हैं। ये छोटे इन्फ्लुएंसर्स मार्केट २०२५ में या आने वाले साल तक २,२०० करोड़ तक पहुंच जाएगा।

तकनीक का कमाल

इस क्रांति का आधार तकनीक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विज्ञापनों को मेरे और आपके लिए खास बनाता है। ये हमारे लाइक्स, सर्च, और वीडियो देखने का समय देखता है। २०२५ में ६५% भारतीय मार्केटर्स AI यूज करते हैं। प्रोग्रामेटिक विज्ञापन, जहां AI रियल-टाइम में जगह खरीदता है, २०२४ में ४२% डिजिटल खर्च था। और वॉइस सर्च? वो भी बढ़ रहा है। २०२६ तक ४०% सर्च आवाज से होंगे। जरा सोचिए, आपने कहा ‘सस्ता मोबाइल ढूंढो,’ और तुरंत विज्ञापन सामने आ जाए! है न कमाल की बात!

कुछ चुनौतियां भी

ये सब एक टेक्नॉलजी है, भारत डिजिटल हो रहा है, अर्थव्यवस्था भी बढ़ रही है। लेकिन सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं। इसमें सबसे बड़ी चिंता है डेटा प्राइवेसी की। इसी के साथ-साथ हम अपनी प्राइवसी भी खो रहे हैं। लेकिन गूगल अब कुकी-रहित दुनिया की ओर बढ़ रहा है। अब ब्रांड्स को हमारी निजता का ख्याल रखना होगा। २०२४ में कुछ सेक्टर्स, जैसे एडटेक और गेमिंग, ने विज्ञापन खर्च घटाया। नए टैक्स और नियमों ने भी असर डाला। फिर भी बाजार बढ़ रहा है, क्योंकि हम हमेशा ऑनलाइन हैं। मिंत्रा पर शॉपिंग, नेटफ्लिक्स पर फिल्में, व्हाट्सएप पर चैट… ब्रांड्स हर जगह हैं। रिटेल और ई-कॉमर्स विज्ञापन ६०% बाजार रखते हैं। अब स्वास्थ्य और रियल एस्टेट भी विज्ञापन बढ़ा रहे हैं।

भारत की बदलती तस्वीर

डिजिटल विज्ञापन नौकरियां ला रहा है। आज, २०२५ में १०,००० से ज्यादा डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियां भारत में हैं। मुंबई के कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर बेंगलुरु के डेटा एनालिस्ट्स तक, युवा इसमें करियर बना रहे हैं। सरकार का डिजिटल इंडिया अभियान इसे और रफ्तार दे रहा है। मध्य प्रदेश का किसान अब बीज का विज्ञापन देखता है। देहरादून की टीचर ऑनलाइन कोर्स के विज्ञापन देखती है। ये सिर्फ शहरों की बात नहीं है, ये भारत और हर भारतीय की कहानी है।

आप और मैं इस कहानी में कौन हैं?

हम, इस कहानी और बढ़ते उछाल के हीरो हैं। हमारे क्लिक, लाइक्स, और शेयर ब्रांड्स को रास्ता दिखाते हैं। ये जानते हैं कि हमें क्या पसंद है, हम कहाँ रहते हैं, हमारे सपने क्या हैं। अगली बार जब तुम्हारा मनपसंद प्रोडक्ट का विज्ञापन आए, तो जरा रुकना और सोचना… ये डिजिटल विज्ञापन की ताकत है। ये सिर्फ सामान नहीं बेच रहा, ये हमारी गतिविधि पर नजर गढ़ाये बैठा गिद्द है, जो हमें हमसे ज़्यादा समझने लगा है।

Also Read: मौत के बाद क्या होता है? धर्म, विज्ञान और अनुभव!

Liked this? Get one story a day on WhatsApp.
Join

Read next

नया फोन खरीदने से क्यों बच रहे हैं भारतीय ग्राहक? हमारा Keyboard QWERTY से ही क्यों शुरू होता है? कहानी है दिलचस्प  सिर्फ एक तस्वीर से एआई बता देगा आप कहां घूमने गए थे