Read inEnglishहिन्दीગુજરાતી
Places

आईआरसीटीसीने तत्काल बुकिंग के लिए आधार ओटीपी को अनिवार्य किया

In brief · AI summary आईआरसीटीसी ने १५ जुलाई २०२५ से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार नंबर के साथ ओटीपी सत्यापन अनिवार्य कर दिया है, ताकि बुकिंग में पारदर्शिता आए और फर्जीवाड़े को रोका जा सके। इसके लिए यात्रियों को अपना आईआरसीटीसी खाता आधार से लिंक करना होगा, जिसकी प्रक्रिया वेबसाइट या रेल कनेक्ट ऐप पर 'माय प्रोफाइल' में 'आधार KYC' विकल्प से पूरी की जा सकती है।

By Travel and Tourism Desk  ·   ·  1 min read
आईआरसीटीसीने तत्काल बुकिंग के लिए आधार ओटीपी को अनिवार्य किया

अगर आप भी घूमने के शौकीन है औऱ रेलवे से यात्रा करना आपको पसंद है तो यह न्यूज आपके लिए है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने आज, १५ जुलाई २०२५ से अपनी तत्काल बुकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको अपने आधार नंबर के साथ ओटीपी सत्यापन करना होगा। जी हाँ, अब बिना आधार के काम नहीं चलेगा! इस नए नियम का मकसद है बुकिंग में पारदर्शिता लाना, फर्जीवाड़े को रोकना और जरूरतमंद यात्रियों को आसानी से टिकट दिलाना। तो, अगर आपने अभी तक अपने आईआरसीटीसी खाते को आधार से लिंक नहीं किया है, तो जल्दी कर लीजिए, क्योंकि बिना इसके बुकिंग नहीं हो पाएगी!

ये बदलाव क्यों हुआ?

आपने देखा होगा कि तत्काल टिकट बुक करना कितना मुश्किल हो जाता है। दलाल और बॉट्स पलक झपकते ही टिकट हथिया लेते हैं, और हम जैसे आम लोग बस इंतजार करते रह जाते हैं। आईआरसीटीसी ने इस समस्या को हल करने के लिए आधार ओटीपी सत्यापन शुरू किया है। इससे आपकी पहचान तुरंत चेक होगी, और केवल वास्तविक यात्री ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। यानी, अब टिकट पक्का करने का मौका बढ़ गया है!

अपने आईआरसीटीसी खाते में आधार कैसे लिंक करें?

चिंता मत कीजिए, ये प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आईआरसीटीसी में लॉग इन करें: आईआरसीटीसी की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप पर जाएं और अपने यूजरनेम-पासवर्ड से लॉग इन करें।
  2. प्रोफाइल सेटिंग्स चेक करें: ‘माय प्रोफाइल’ में जाएं और वहाँ ‘आधार KYC’ का ऑप्शन चुनें।
  3. आधार नंबर डालें: अपना १२-अंकीय आधार नंबर डालें औरओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें।

बस हो गया! अब आप तत्काल टिकट बुक करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ध्यान दें, अगर आधार लिंक नहीं किया, तो टिकट बुक करने में दिक्कत होगी, तो अभी कर लीजिए, वरना बाद में पछताएंगे!

Liked this? Get one story a day on WhatsApp.
Join

Read next

तेरनाते: ज्वालामुखी की छाया में लौंग की खुशबू और समुद्र का सुकून एक ही ट्रेन, अलग-अलग ज़िंदगियाँ थाईलैंड-दुबई भूल जाइए, यह देश हैं बेस्ट फर्स्ट ट्रिप