अभिनेत्री और मॉडल ज्योति सक्सेना अपनी बिंदास और ग्लैमरस पहचान के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके तीन इंडियन-इंस्पायर्ड लुक्स ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा और चर्चा का विषय भी बन गए। ज्योति बेफ़िक्र हैं और कहती हैं, “फैशन वही है जिसमें आप खुद को शक्तिशाली महसूस करें। मैं हर लुक को गर्व के साथ कैरी करती हूँ।”
उनके स्टाइल सीक्वेंस की शुरुआत हुई एक खूबसूरत सी-ग्रीन साड़ी से। क्लासिक रंग और सधा हुआ ड्रेप इस लुक को टाइमलेस एलिगेंस का उदाहरण बनाते हैं। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और मॉडर्न ज्वेलरी ने इसे और निखारा। ज्योति कहती हैं, “सी-ग्रीन साड़ी कभी पुरानी नहीं पड़ती। असली एक्सेसरी तो ग्रेस होती है।”
दूसरे लुक में उन्होंने एक बोल्ड इंडो-वेस्टर्न लहंगा चुना, जिसने इंटरनेट पर धमाका कर दिया। डीप-वी एम्बेलिश्ड चोली, मारून फ्लोई लहंगा, चमकदार कमरबंध और शिफॉन की वेवी बॉर्डर वाली दुपट्टा—हर डिटेल में फ्यूज़न का नया अंदाज़ दिखा। ज्योति का संदेश साफ है: “चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, लहंगे को कैरी करने के लिए आत्मविश्वास और सलीका चाहिए। फैशन बदलता है, और हम भी बदलते हैं।”
तीसरे और सबसे चर्चित लुक में ज्योति रेड लहंगा–चोली–दुपट्टा में नजर आईं। शिमरी टेक्सचर, स्कल्प्टेड चोली और ड्रामैटिक दुपट्टा हर तत्व में बोल्डनेस झलक रही थी। कुछ ने इसे थोड़ा ज़्यादा स्टाइलाइज़्ड बताया, जबकि फैंस ने इसे दिल से सराहा। ज्योति कहती हैं, “भारतीय फैशन नियमों से नहीं चलता। जब मैं कुछ पहनती हूँ, तो उसमें मेरा एटीट्यूड, मेरी संस्कृति और मेरी अभिव्यक्ति शामिल होती है। वही किसी लुक को मेरा बनाता है।”
सी-ग्रीन की शालीनता, इंडो-वेस्टर्न की बेबाकी और रेड ग्लैम के फायर अंदाज़ ज्योति सक्सेना ने साबित किया कि हर लुक में आत्मविश्वास और स्टाइल की अलग पहचान होती है। इन तीन लुक्स ने उन्हें एक फियरलेस फैशन आइकन के रूप में मजबूती से स्थापित किया, जो भारतीय फैशन को अपनी शर्तों पर सेलिब्रेट करती हैं।
Subscribe Deshwale on YouTube


