कमोडिटी वायदा में ₹278820.75 करोड़ और कमोडिटी ऑप्शंस में ₹4184873.73 करोड़ का साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदा में ₹216234.76 करोड़ का साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स वायदा 39489 पॉइंट के स्तर पर
देश के प्रमुख कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 20 से 26 फरवरी के सप्ताह के दौरान विभिन्न कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस तथा इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ₹4463716.26 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदा में ₹278820.75 करोड़ का कारोबार हुआ। कमोडिटी वायदा पर ऑप्शंस में ₹4184873.73 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स मार्च वायदा 39489 पॉइंट के स्तर पर पहुंचा। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर ₹35105.58 करोड़ का रहा।
समीक्षा अधीन सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदा में ₹216234.76 करोड़ का कारोबार हुआ। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सप्ताह की शुरुआत में 10 ग्राम प्रति ₹155105 के भाव पर खुला, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपरी स्तर ₹161729 और निचले स्तर ₹154890 पर पहुंचा, पिछले बंद ₹154819 के मुकाबले सप्ताह के अंत में ₹4890 की तेजी के साथ ₹159709 के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिन्नी मार्च वायदा 8 ग्राम प्रति ₹1917 की तेजी के साथ ₹130058 के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 1 ग्राम प्रति ₹340 बढ़कर ₹16393 के भाव पर बंद हुआ। सोना-मिनी मार्च वायदा 10 ग्राम प्रति ₹4580 की बढ़ोतरी के साथ ₹157588 रहा। गोल्ड-टेन मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में 10 ग्राम प्रति ₹157220 के भाव पर खुला, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपरी स्तर ₹162999 और निचले स्तर ₹157000 पर पहुंचा, पिछले बंद ₹156935 के मुकाबले सप्ताह के अंत में ₹3459 की तेजी के साथ ₹160394 रहा।
चांदी के वायदा में चांदी मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में किलो प्रति ₹243874 के भाव पर खुला, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपरी स्तर ₹270500 और निचले स्तर ₹241245 पर पहुंचा, पिछले बंद ₹241393 के मुकाबले सप्ताह के अंत में ₹18276 की तेजी के साथ ₹259669 के स्तर पर पहुंचा। सप्ताह के अंत में किलो प्रति चांदी-मिनी अप्रैल वायदा ₹20249 बढ़कर ₹271567 के स्तर पर पहुंचा। चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा ₹20033 बढ़कर सप्ताह के अंत में ₹271590 रहा।
धातुओं में ₹35098.36 करोड़ का कारोबार हुआ। सप्ताह के अंत में किलो प्रति तांबा मार्च वायदा ₹20.25 बढ़कर ₹1207.3 के स्तर पर पहुंचा। जस्ता मार्च वायदा ₹2.7 बढ़कर ₹326.95 के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। एल्युमिनियम मार्च वायदा सप्ताह के अंत में ₹1.05 बढ़कर ₹312.1 के भाव पर बंद हुआ। सीसा मार्च वायदा 55 पैसे बढ़कर सप्ताह के अंत में ₹189.45 के भाव पर बंद हुआ।
एनर्जी सेगमेंट में ₹27408.46 करोड़ का कारोबार हुआ। एमसीएक्स इलेक्ट्रिसिटी मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में MWh प्रति ₹3675 के भाव पर खुला, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपरी स्तर ₹4092 और निचले स्तर ₹3641 पर पहुंचा, सप्ताह के अंत में ₹316 बढ़कर ₹4004 के स्तर पर पहुंचा। क्रूड ऑयल मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में बैरल प्रति ₹6078 के भाव पर खुला, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपरी स्तर ₹6134 और निचले स्तर ₹5801 पर पहुंचा, पिछले बंद ₹6058 के मुकाबले सप्ताह के अंत में ₹5 गिरकर ₹6053 के भाव पर बंद हुआ। क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा ₹7 गिरकर सप्ताह के अंत में ₹6053 रहा। नैचुरल गैस मार्च वायदा सप्ताह के अंत में MMBtu प्रति ₹14.3 गिरकर ₹257.1 रहा। नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा ₹14.2 गिरकर सप्ताह के अंत में ₹257.2 के स्तर पर पहुंचा।
कृषि वस्तुओं के वायदा में मेंथा ऑयल मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में किलो प्रति ₹968.5 के भाव पर खुला, सप्ताह के अंत में ₹14.1 गिरकर ₹956.2 रहा। इलायची मार्च वायदा सप्ताह की शुरुआत में किलो प्रति ₹2535 के भाव पर खुला, सप्ताह के अंत में ₹26 गिरकर ₹2524 रहा।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर समीक्षा अधीन सप्ताह के दौरान सोने के विभिन्न वायदा में ₹117403.25 करोड़ और चांदी के विभिन्न वायदा में ₹98831.51 करोड़ का कारोबार हुआ। तांबे के वायदा में ₹29934.93 करोड़, एल्युमिनियम और एल्युमिनियम-मिनी के वायदा में ₹2339.93 करोड़, सीसा और सीसा-मिनी के वायदा में ₹249.02 करोड़, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदा में ₹2574.48 करोड़ का कारोबार हुआ।
इलेक्ट्रिसिटी के वायदा में ₹168.27 करोड़ का कारोबार हुआ। क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदा में ₹10457.39 करोड़ का कारोबार हुआ। नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदा में ₹16782.80 करोड़ का कारोबार हुआ। इलायची के वायदा में ₹3.07 करोड़ का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोने के वायदा में 7764 लॉट, सोना-मिनी के वायदा में 32238 लॉट, गोल्ड-गिन्नी के वायदा में 15285 लॉट, गोल्ड-पेटल के वायदा में 201915 लॉट और गोल्ड-टेन के वायदा में 28958 लॉट के स्तर पर था। चांदी के वायदा में 3366 लॉट, चांदी-मिनी के वायदा में 13481 लॉट और चांदी-माइक्रो वायदा में 44513 लॉट के स्तर पर रहा। इलेक्ट्रिसिटी के वायदा में 1369 लॉट, क्रूड ऑयल के वायदा में 14972 लॉट, नैचुरल गैस के वायदा में 26470 लॉट के स्तर पर रहा।
इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, बुलडेक्स मार्च वायदा 39901 पॉइंट के स्तर पर खुला, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपरी स्तर 40277 पॉइंट और निचले स्तर 39250 पॉइंट पर पहुंचा, सप्ताह के अंत में 528 पॉइंट बढ़कर 39489 पॉइंट के स्तर पर पहुंचा।
Disclaimer: Deshwale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.
Subscribe Deshwale on YouTube


