क्या आप मुंबई के निवासी है? या मुंबई आपकी कर्मभूमि है?
अगर हाँ तो दादर नाम से तो वाकिफ होंगे!!
वही दादर जो एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जहां से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं।और शहर के पश्चिमी व मध्य रेलवे मार्गों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण स्टेशन भी है।
ओर हाँ!! यही दादर स्टेशन पर आप श्री सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए भी जाते होंगे |
दादर सिर्फ मुंबाइकर्स के लिए एक स्टेशन का नाम नही है, बल्कि यह एक ईमोशन है | क्युकी अगर डेली आपकी मुलाकात किसी से हो तो वह अपना सा लगने लगता है, चाहे वो जगह हो या इंसान हो||
जैसे दादर कितने मुंबई वासियों के लिए अपना सा है, ओर हो भी क्यूँ ना?
लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने दादर का नाम बदलने का फैसला लिया है| उनका कहना है, की दादर का नाम बदलकर चैतन्य भूमि रखने का निर्णय लिया | यह फैसला डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस से पहले लिया गया है, जिसे हर साल 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।
लेकिन हर मुंबाइकर्स के मन मे एक ही सवाल है, की आखिर दादर का नाम बदलकर चैतन्य भूमि क्यू रखा जा रहा है, और इतने सालों बाद आखिर यह बदलाव क्यूँ ?
चलिए समझते है|
चैत्यभूमि मुंबई के दादर इलाके में स्थित वह स्थान है, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था। यह जगह आज उनके समर्थक और देशभर से आने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्मारक है।
राज्य सरकार के अनुसार, रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के फैसले को औपचारिक रूप देने की प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पूरी की जाएगी। फिलहाल सरकार ने इसे केवल सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चैत्यभूमि के पास इंदु मिल में बन रहे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के स्मारक का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चैत्यभूमि के आसपास धरना-प्रदर्शन, आंदोलन और रैलियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, 6 दिसंबर को चैत्यभूमि और शिवाजी पार्क में करीब 15 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना देखते हुए प्रशासन को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिया गया है ।
मुंबई के अन्य रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव भी
यह पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की पहल की है। साल 2024 में राज्य सरकार ने मुंबई के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।
इस प्रस्ताव के तहत मुंबई सेंट्रल का नाम नाना जगन्नाथ शंकरशेठ स्टेशन, करी रोड का लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड का डोंगरी, मरीन लाइन्स का मुंबादेवी और चर्नी रोड का गिरगांव करने की बात कही गई थी।
इसके अलावा कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी, डॉकयार्ड रोड का माझगांव और किंग्स सर्कल का नाम तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्टेशन रखने का प्रस्ताव भी शामिल था।
दादर स्टेशन का नाम चैत्यभूमि किए जाने का प्रस्ताव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़ी ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, नाम बदलने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्टेशन का नया नाम आधिकारिक रूप से लागू होगा।
यह फैसला बिल्कुल भी नया नही है| इससे पहले भी कई स्टेशनों के नाम बदले जा चुके है | चाहे वो मुंबई मे हो या फिर मुंबई के बाहर कोई ओर राज्य मे |
हाँ!! अब दादर का भी नाम बदलकर चैतन्यभूमि रखा जा रहा है, लेकिन सरकार के इस फैसले को महाराष्ट्र ओर खासकर कर मुंबई की जनता कैसे अपनाएगी यह तो व्यक्त ही बताएगा। यहाँ तक मुंबई स्टेशन का नाम भी मुंबई नही है, छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मनस है।
Subscribe Deshwale on YouTube


