क्रूड ऑयल वायदा 60 रुपये फिसलाः कमोडिटी वायदाओं में 275929 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 1618962 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 208470 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 39262 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 6 से 12 फरवरी के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में 1894910.47 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 275929.11 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 1618962.23 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का फरवरी वायदा 39262 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 43576.82 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 208470.65 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 149396 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 160250 रुपये और नीचे में 149396 रुपये पर पहुंचकर, 152071 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 765 रुपये या 0.5 फीसदी बढ़कर 152836 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 535 रुपये या 0.43 फीसदी गिरकर 124977 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 40 रुपये या 0.26 फीसदी की मजबूती के साथ 15678 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी मार्च वायदा 148889 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 157879 रुपये और नीचे में 148000 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 372 रुपये या 0.25 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 150688 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गोल्ड-टेन फरवरी वायदा प्रति 10 ग्राम 152401 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 160350 रुपये और नीचे में 151532 रुपये पर पहुंचकर, 153847 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 184 रुपये या 0.12 फीसदी गिरकर 153663 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।

चांदी के वायदाओं में चांदी मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 234063 रुपये के भाव पर खूलकर, 269373 रुपये के उच्च और 229187 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 243815 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 7380 रुपये या 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ 236435 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 8647 रुपये या 3.43 फीसदी घटकर 243324 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो फरवरी वायदा 8378 रुपये या 3.33 फीसदी गिरकर सप्ताह के अंत में 243467 रुपये प्रति किलो हुआ।

मेटल वर्ग में 34968.18 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 21.7 रुपये या 1.77 फीसदी औंधकर 1206.3 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि जस्ता फरवरी वायदा 3.1 रुपये या 0.97 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 323.35 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 40 पैसे या 0.13 फीसदी बढ़कर 307.7 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा फरवरी वायदा 1.85 रुपये या 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ सप्ताह के अंत में 187.8 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 32409.17 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल फरवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 5738 रुपये के भाव पर खूलकर, 5976 रुपये के उच्च और 5648 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 60 रुपये या 1.04 फीसदी लुढ़ककर 5686 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी फरवरी वायदा 58 रुपये या 1.01 फीसदी गिरकर सप्ताह के अंत में 5689 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस फरवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 316.8 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 332.4 रुपये के उच्च और 278.1 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 317.3 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 23.1 रुपये या 7.28 फीसदी लुढ़ककर 294.2 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी फरवरी वायदा सप्ताह के अंत में 22.6 रुपये या 7.13 फीसदी औंधकर 294.5 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर बंद हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल फरवरी वायदा सप्ताह के आरंभ में 983.7 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 16.9 रुपये या 1.72 फीसदी गिरकर 966.6 रुपये प्रति किलो हुआ।

कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 118235.96 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 90234.69 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 28779.82 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 2091.10 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 155.27 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 3941.99 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 12037.49 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 20247.73 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 7914 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 46625 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 15374 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 204049 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 29825 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 6252 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 11110 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 32165 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 9990 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 14591 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स फरवरी वायदा 36702 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 39999 के उच्च और 36700 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 1789 पॉइंट बढ़कर 39262 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Disclaimer: Deshwale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.

Subscribe Deshwale on YouTube

Join Our Whatsapp Group

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version