कुणाल खेमू की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘VIBE’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म का पहला गाना ‘रातों में आना’ रिलीज कर दिया गया है। अमित त्रिवेदी की आवाज और संगीत से सजा यह ट्रैक रोमांस, शरारत और मस्ती का जबरदस्त मेल है। अमेजन MGM स्टूडियोज और टिप्स म्यूजिक ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले इस गाने को दर्शकों के सामने पेश किया है।
‘रातों में आना’ की सबसे खास बात इसका कैची हुक और एनर्जेटिक धुन है। ‘रातों में आना, फिर सुबह जाना’ जैसी लाइन पहली बार सुनते ही जुबान पर चढ़ जाती है। गाने में रोमांटिक अंदाज के साथ एक playful energy देखने को मिलती है, जो ‘VIBE’ की यंग और मस्तीभरी दुनिया की झलक देती है। अमित त्रिवेदी ने गाने को कंपोज करने के साथ इसे अपनी आवाज भी दी है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं।
गाने के बारे में बात करते हुए अमित त्रिवेदी ने बताया कि ‘रातों में आना’ पर काम करते समय टीम का मकसद इसकी playful energy को बनाए रखना था। उनके मुताबिक, कुमार के लिरिक्स में एक प्यारी शरारत है और गाने का हुक नेचुरल रिदम के साथ तैयार किया गया है। धुन को सिंपल और कैची रखने की कोशिश की गई, ताकि दर्शक इसे आसानी से गुनगुना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ‘VIBE’ की अपनी एक अलग एनर्जी है और यह गाना फिल्म की दुनिया में एक नया फ्लेवर जोड़ता है।
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित ‘VIBE’ की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। उनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक हाई-एनर्जी और अनप्रेडिक्टेबल एडवेंचर में बदल जाती है। इस दौरान दोनों दोस्तों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो उनकी दोस्ती के साथ-साथ उनके सर्वाइवल इंस्टिंक्ट की भी परीक्षा लेती हैं।
फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी भी कुणाल खेमू ने संभाली है।
फिल्म का संगीत इसकी अनप्रेडिक्टेबल और यंग कहानी में एक अतिरिक्त परत जोड़ने वाला है। ऐसे में ‘रातों में आना’ सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि फिल्म के मस्तीभरे माहौल की झलक भी पेश करता है। गाने के रिलीज के साथ अब दर्शकों की नजर फिल्म के बाकी गानों और ट्रेलर पर भी रहेगी।
अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘VIBE’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की दोस्ती, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और एडवेंचर से भरी दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
Subscribe Deshwale on YouTube


