मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के अंदर और ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल सिग्नल नहीं मिल रहा, जिससे ऑनलाइन पेमेंट और क्यूआर कोड स्कैनिंग में दिक्कत आ रही है।
यात्रियों को दी गई अहम सलाह
मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर से पहले ही टिकट खरीद लें या स्मार्ट कार्ड का उपयोग करें। यह सुझाव इसलिए दिया गया है ताकि स्टेशन के अंदर नेटवर्क ना मिलने की स्थिति में टिकट खरीदने या स्कैन करने में परेशानी ना हो।
किन सेवाओं पर पड़ा असर?
- मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप
- UPI, फोनपे, गूगल पे जैसे डिजिटल भुगतान ठप
- ऑनलाइन टिकटिंग और ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करने में बाधा
- मेट्रो स्टेशन के भीतर कॉल करना या इंटरनेट चलाना संभव नहीं
तकनीकी टीम जांच में जुटी
MMOPL के मुताबिक, तकनीकी टीम इस समस्या को हल करने में लगी हुई है। यह साफ नहीं है कि नेटवर्क सेवाएं कब तक सामान्य होंगी। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।
यात्रा से पहले की तैयारी जरूरी
मेट्रो प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, यात्रियों को यात्रा से पहले ही स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर लेना चाहिए या टोकन काउंटर से टिकट खरीद लेना चाहिए।


