प्रमुख पात्र

ओडिसियस (Odysseus) – इथाका का राजा, ट्रोजन युद्ध का यूनानी नायक और द ओडिसी का मुख्य पात्र।

इथाका (Ithaca) – यूनान के आयोनियन सागर में स्थित द्वीप तथा ओडिसियस का राज्य। इसकी राजधानी का नाम भी इथाका है।

पेनेलोपी (Penelope) – ओडिसियस की पत्नी, जिसने बीस वर्षों तक अपने पति की निष्ठापूर्वक प्रतीक्षा की।

टेलीमेकस (Telemachus) – ओडिसियस और पेनेलोपी का पुत्र।

मेंटर (Mentor) – ओडिसियस का मित्र और टेलीमेकस का मार्गदर्शक। अंग्रेज़ी का प्रचलित शब्द Mentor इन्हीं के नाम से बना है।

यूमेयस (Eumaeus) – ओडिसियस का वफ़ादार तथा अर्धदृष्टिहीन सूअरपालक।

एंटिनोअस (Antinous) – पेनेलोपी से विवाह करने के इच्छुक दावेदारों में सबसे शक्तिशाली और अहंकारी।

यूरिलोकस (Eurylochus) – ओडिसियस का विश्वस्त अधिकारी और उसके प्रमुख साथियों में से एक। फिल्म में यह भूमिका भारतीय मूल के गुजराती अभिनेता हिमेश पटेल ने निभाई है।

अगामेम्नन (Agamemnon) – माइसीनी का राजा, यूनानी सेना का सर्वोच्च सेनापति तथा मेनेलाउस का बड़ा भाई।

मेनेलाउस (Menelaus) – स्पार्टा का राजा, हेलेन का पति और अगामेम्नन का छोटा भाई।

हेलेन (Helen of Sparta / Helen of Troy) – यूनानी पौराणिक कथाओं की अनुपम सुंदरी, जिसके अपहरण से ट्रोजन युद्ध का आरंभ हुआ।

पेरिस (Paris) – ट्रॉय का राजकुमार, जो हेलेन को ट्रॉय ले गया और ट्रोजन युद्ध का कारण बना।

प्रियम (Priam) – ट्रॉय का वृद्ध राजा और पेरिस का पिता।

हेक्टर (Hector) – ट्रॉय का युवराज, महान योद्धा और पेरिस का बड़ा भाई।

एकिलीस (Achilles) – यूनानी सेना का सबसे महान योद्धा।

सिनॉन (Sinon) – यूनानी जासूस, जिसने ट्रोजन हॉर्स के माध्यम से ट्रॉय के लोगों को छलने में निर्णायक भूमिका निभाई।

देवी-देवता

ज़्यूस (Zeus) – देवताओं के राजा तथा आकाश, बिजली और गर्जना के देव।

हेरा (Hera) – देवताओं की रानी, ज़्यूस की पत्नी तथा विवाह और परिवार की देवी।

पोसाइडन (Poseidon) – समुद्र, तूफ़ान और भूकंप के देवता।

एथेना (Athena) – बुद्धि, रणनीति और न्याय की देवी; ओडिसियस की प्रमुख संरक्षिका।

एरीज़ (Ares) – युद्ध और हिंसा के देवता।

अपोलो (Apollo) – संगीत, भविष्यवाणी, काव्य और धनुर्विद्या के देव।

आर्टेमिस (Artemis) – शिकार, वन्य जीवन और चंद्रमा की देवी।

अफ्रोडाइट (Aphrodite) – प्रेम और सौंदर्य की देवी।

हर्मीस (Hermes) – देवदूत, यात्रियों और व्यापारियों के देव।

हेफ़ेस्टस (Hephaestus) – अग्नि, धातुकर्म और शिल्पकला के देव।

डेमेटर (Demeter) – कृषि, अन्न और धरती की उर्वरता की देवी।

डायोनिसस (Dionysus) – मदिरा, रंगमंच और उत्सवों के देवता।

हेडीज़ (Hades) – पाताललोक के स्वामी। इन्हें बारह ओलिम्पियन देवताओं में शामिल नहीं किया जाता।

राक्षस और पौराणिक पात्र

पॉलीफेमस (Polyphemus) – एक-आंख वाला साइक्लोप्स और पोसाइडन का पुत्र।

साइक्लोप्स (Cyclops) – एक आंख वाले विशालकाय दैत्य।

सर्सी (Circe) – मायावी जादूगरनी, जो मनुष्यों को पशुओं में बदल सकती है।

कैलिप्सो (Calypso) – अप्सरा, जिसने ओडिसियस को सात सालों तक अपने द्वीप पर रोककर रखा।

टायरेसियस (Tiresias) – अंधे भविष्यवक्ता, जिनकी आत्मा से ओडिसियस पाताललोक में मिलता है।

स्किल्ला (Scylla) – अनेक सिरों वाला भयंकर समुद्री राक्षस।

कैरिब्डिस (Charybdis) – समुद्र में विनाशकारी भँवर उत्पन्न करने वाला राक्षसी स्वरूप।

सायरन्स (Sirens) – अपने मधुर गीतों से नाविकों को मृत्यु की ओर आकर्षित करने वाली पौराणिक मोहिनियाँ।

लेस्ट्रिगोनियन (Laestrygonians) – नरभक्षी विशालकाय दैत्यों की जाति।

स्थान

ट्रॉय (Troy) – वर्तमान तुर्किये में स्थित प्राचीन दुर्गनगरी।

ट्रोजन (Trojan) – ट्रॉय का निवासी अथवा ट्रॉय से संबंधित।

ट्रोजन युद्ध (Trojan War) – यूनानियों और ट्रॉय के बीच लड़ा गया प्रसिद्ध पौराणिक युद्ध। माना जाता है कि यह ईसा पूर्व तेरहवीं या बारहवीं शताब्दी के आसपास एकियनों (यूनानियों) और ट्रॉय के राज्य के बीच लड़ा गया था। इसका कारण यह था कि ट्रॉय का राजकुमार पेरिस, स्पार्टा के राजा मेनेलाउस की पत्नी हेलेन का अपहरण करके उसे ट्रॉय ले गया थे।

ऐएआ (Aeaea) – सर्सी का द्वीप, जहाँ वह मनुष्यों को सूअरों में बदल देती है और जहाँ ओडिसियस मायावी शक्तियों का सामना करता है।

ओगीजिया (Ogygia) – कैलिप्सो का द्वीप। वह ओडिसियस को उसका अतीत और परिवार भुलाने के लिए विशेष कमल-पुष्प खिलाती रहती हैं।

थ्रिनासिया (Thrinacia) – सूर्यदेव हेलिओस की पवित्र गायों का द्वीप।

ओशियनस (Oceanus) – यूनानी पौराणिक मान्यता के अनुसार पृथ्वी को चारों ओर से घेरे रहने वाली दिव्य नदी।

पाताललोक (Underworld) – मृत आत्माओं का लोक, जिस पर हेडीज़ का शासन है।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

ट्रोजन हॉर्स (Trojan Horse) – ट्रॉय में प्रवेश करने के लिए यूनानियों द्वारा बनाया गया विशाल लकड़ी का घोड़ा, जिसके भीतर सैनिक छिपे हुए थे।

एकियन (Achaeans) – होमर के महाकाव्यों में यूनानी सैनिकों के लिए प्रयुक्त प्रमुख शब्द।

ओलिम्पियन (Olympians) – ओलिम्पस पर्वत पर निवास करने वाले यूनानी पौराणिक कथाओं के बारह प्रमुख देवता।

Subscribe Deshwale on YouTube

Join Our Whatsapp Group

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version