फरहान अख्तर जो अपनी बहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, 21 नवंबर 2025 को लेकर आ रहे हैं फिल्म ‘120 बहादुर’। यह फिल्म पहले ही अपने टीज़र से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है। उसके बाद पिछले हफ्ते रिलीज हुए गाना ‘दादा किशन की जय’ ने लोगों को ये फिल्म देखने के लिए और मजबूर कर दिया है।

4 नवंबर 2025 को हुए फिल्म ‘120 बहादुर’ के म्यूज़िक एल्बम लॉन्च के जरिए अब एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने साहस, बलिदान और भावना के कई रंगों को और गहराई से दिखाया है।

मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में इस एल्बम लॉन्च इवेंट ने जश्न को एक अलग परीभाषा दी है। क्योंकि इस म्यूजिक लॉन्च ने ईवेंट को देशभक्ति की भावना से भर दिया। ईवेंट में मौजूद हर शख्स इस फिल्म के हर गाने पर देशभक्ति भावना से झूम रहा था। बार-बार भारत माता और दादा किशन का जयकारा गूंज रहा था।

ईवेंट में मौजूद, इस फिल्म के गीतकार और मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने इस फिल्म के लिए अपने विचार साझा किए, उन्होंने कहा — “मैं इनका आलोचक हूँ, लेकिन ये फिल्म अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, कमाल की है”

जावेद अख्तर ने वहां मौजूद लोगों से साझा किया की — इस तरह के देशभक्ति गीत लिखना मेरा कुछ अनुभव भी है और कुछ कल्पना भी। उन्होंने बताया की उन्होंने अपना कुछ वक्त आर्मी के साथ भी बिताया है, जो उनको देशभक्ति गीत लिखने की प्रेरणा देता है। फिर चाहे वो गीत ‘संदेसे आते हैं’ हो या फिर 120 बहादुर का ‘याद आते हैं’।

जावेद अख्तर द्वारा इस फिल्म के लिखे गए एक एक गीत को कम्पोज़ किया है अमित त्रिवेदी ने, जिन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा की ये उनके लिए काफी सौभाग्य की बात है की वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। अमित त्रिवेदी का साथ देते हुए सलीम-सुलेमान और अमजद नदीम आमिर ने इस फिल्म के म्यूजिक को और भी खूबसूरत बना दिया है।

फिल्म डायरेक्टर रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने कहा — “मेरे पिता आर्मी में थे। जब मैं फिल्ममेकर बन गया तो मेरे भाई ने मुझे इस कहानी के बारे में बताया। और जब मैंने कहानी सुनी तो मैंने ठान लिया कि मुझे ये फिल्म बनानी है। और आज ये आपके सामने है। उम्मीद है आपको ये पसंद आएगी।”

इस फिल्म के द्वारा दिखाई गई कहानी, 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस को दर्शाती है। जिन्होंने 1962 के युद्ध के दौरान रेज़ांग ला की ऐतिहासिक जंग में डट कर मुकाबला किया था।

परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है फरहान अख्तर ने। शैतान सिंह भाटी वो योद्धा थे जिन्होंने अपने साथियों के साथ भारत की सैन्य इतिहास की सबसे निर्णायक लड़ाइयों में से एक में नेतृत्व किया।

इस फिल्म 120 योद्धाओं के जज्बे को दर्शाती है और बताई है की — ‘जब तक ज़िंदा हैं, मैदान नहीं छोड़ेंगे’।

इस फिल्म के निर्देशक हैं रज़नीश ‘रेज़ी’ घई। निर्माता हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़)।

यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म के गीतकार हैं —

“याद आते हैं” — अमित त्रिवेदी, शुभदीप दास चौधरी, चिराग कोटवाल, ओबोम तान्गु, उत्कर्ष वानखेडे

“दादा किशन की जय” — सलीम–सुलेमान, सुखविंदर सिंह

“नैने रा लोभी” — अमजद नदीम आमिर, जावेद अली, असीस कौर

“मैं हूँ वो धरती माँ” — अमित त्रिवेदी, श्रेया घोषाल

Share.

Creative Writer, Journalist, Sub-Editor

Leave A Reply

Exit mobile version