कमोडिटी वायदाओं में 205667 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 1763543 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सप्ताह के दौरान सोना-चांदी के वायदाओं में 140924 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 23241 पॉइंट के स्तर पर
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 13 से 19 जून के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 1969232.65 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 205667.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 1763543.4 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का जुलाई वायदा 23241 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 28980.15 करोड़ रुपये का हुआ।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान, कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 140924.37 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा सप्ताह के आरंभ में 99500 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 101078 रुपये के उच्च और 98675 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 98392 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 937 रुपये या 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 99329 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 1084 रुपये या 1.38 फीसदी बढ़कर 79666 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-पेटल जून वायदा सप्ताह के अंत में 122 रुपये या 1.24 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 9970 रुपये प्रति 1 ग्राम पर आ गया। सोना-मिनी जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 98190 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 99929 रुपये के उच्च और 98190 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 1082 रुपये या 1.11 फीसदी की तेजी के संग 98868 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-टेन जून वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह के आरंभ में 98339 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 100047 रुपये के उच्च और 98339 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 97969 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1114 रुपये या 1.14 फीसदी की मजबूती के साथ 99083 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया।
चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 106450 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 109748 रुपये के उच्च और 105710 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 105885 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 1508 रुपये या 1.42 फीसदी की मजबूती के साथ 107393 रुपये प्रति किलो बोला गया। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा 1430 रुपये या 1.35 फीसदी की तेजी के संग 107052 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 1430 रुपये या 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 107035 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
मेटल वर्ग में 12200.37 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जून वायदा 3.45 रुपये या 0.39 फीसदी की तेजी के संग 878.3 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता जून वायदा 1.55 रुपये या 0.61 फीसदी बढ़कर 253.65 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम जून वायदा 2.6 रुपये या 1.07 फीसदी बढ़कर 245.2 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि सीसा जून वायदा 30 पैसे या 0.17 फीसदी टूटकर 179.3 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 52521.71 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 5962 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 6585 रुपये के उच्च और 5843 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 716 रुपये या 12.49 फीसदी की मजबूती के साथ 6449 रुपये प्रति बैरल बोला गया। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जुलाई वायदा 716 रुपये या 12.49 फीसदी की तेजी के संग 6448 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस जून वायदा 302 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 356.1 रुपये और नीचे में 301.6 रुपये पर पहुंचकर, 299.1 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 53.6 रुपये या 17.92 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 352.7 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर आ गया। जबकि नैचुरल गैस-मिनी जून वायदा 53.5 रुपये या 17.88 फीसदी की तेजी के संग 352.7 रुपये प्रति एमएमबीटीयू हुआ।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जून वायदा 932.9 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 9 रुपये या 0.97 फीसदी घटकर 922.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। कॉटन केंडी जुलाई वायदा 150 रुपये या 0.28 फीसदी औंधकर 53000 रुपये प्रति केंडी पर आ गया।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 92796.95 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 48127.42 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 7569.25 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 1639.68 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 257.77 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2733.66 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 26837.76 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 25683.95 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 20.84 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 0.13 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोना के वायदाओं में 14601 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 24222 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 4015 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 44977 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 5882 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 14366 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 21004 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 55640 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 8872 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 15749 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स जुलाई वायदा 23165 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 23500 के उच्च और 22955 के नीचले स्तर को छूकर, 139 पॉइंट बढ़कर 23241 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।


