सोचिए… आप सुबह नाश्ते के बाद पास की किराने की दुकान पर गए और यूपीआई से पेमेंट करने के लिए मोबाइल उठाया। सामने वही पुराना स्क्वायर डब्बा — यानी क्यूआर कोड। बस स्कैन किया और पेमेंट हो गया। अब सोचिए — जो चीज़ हम रोज़ाना इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके पीछे की कहानी हम जानते भी नहीं! क्या आपने कभी ये सोचा कि ये छोटा सा ब्लैक-व्हाइट कोड कैसे बना, क्यों बना और किसने बनाया? रेस्तरां में ऑनलाइन मेन्यू स्कैन करते हैं या किसी पोस्टर पर छपे स्क्वायर बॉक्स को स्कैन करके वेबसाइट खोलते हैं — लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह क्यूआर कोड आखिर आया कहां से? इसका आविष्कार किसने किया? और क्यों यह डिजिटल युग का इतना अहम हिस्सा बन गया?
क्यूआर कोड आज सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया और ग्लोबल डिजिटल पेमेंट इकोनॉमी की रीढ़ बन चुका है। मासाहिरो हारा का यह आविष्कार आज हर मोबाइल यूज़र की जेब में है — चाहे वह किसी बड़े शहर में हो या किसी गांव के नुक्कड़ की दुकान पर।क्यूआर कोड एक छोटा सा स्क्वायर बॉक्स लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की कहानी एक बड़े विज़न, जरूरत और तकनीकी सोच की है। इसका आविष्कार एक ऐसे समय हुआ जब इंडस्ट्री को तेज़ और स्मार्ट सिस्टम की जरूरत थी — और आज क्यूआर कोड पूरी दुनिया में स्मार्ट ट्रांजैक्शन, स्मार्ट ट्रैकिंग और स्मार्ट लाइफ का प्रतीक बन चुका है।
चलिए जानते हैं क्यूआर कोड की इतिहास, आविष्कार, काम करने का तरीका और इसके पीछे की पूरी कहानी।
क्यूआर कोड क्या है?
क्यूआर कोड का पूरा नाम है Quick Response Code। यह एक टू-डायमेंशनल बारकोड होता है जिसमें किसी भी जानकारी (जैसे URL, टेक्स्ट, मोबाइल नंबर, पेमेंट लिंक, GPS लोकेशन आदि) को डिजिटल रूप से स्टोर किया जा सकता है। इस कोड को कोई भी स्मार्टफोन कैमरे या क्यूआरस्कैनर ऐप से तुरंत पढ़ सकता है। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत तेजी से जानकारी प्रोसेस करता है, इसलिए इसे “Quick Response” कोड कहा गया।
किसने किया क्यूआर कोड का आविष्कार?
क्यूआर कोड का आविष्कार जापान के इंजीनियर मासाहिरो हारा (Masahiro Hara) ने 1994 में किया था। वे Denso Wave नामक कंपनी में काम करते थे, जो कि मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की एक सहायक कंपनी थी।
क्यों हुआ इसका आविष्कार?
1990 के दशक में जापान की कार इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही थी। टोयोटा जैसी कंपनियां हजारों ऑटो पार्ट्स को मैनेज करती थीं। उस समय पारंपरिक 1D बारकोड (जो केवल क्षैतिज दिशा में जानकारी रखते हैं) का उपयोग होता था, लेकिन उसमें बहुत सीमित डेटा स्टोर हो पाता था और स्कैनिंग धीमी होती थी।
मासाहिरो हारा और उनकी टीम ने एक ऐसा कोड बनाने का सोचा जो:
- ज़्यादा जानकारी स्टोर कर सके
- बहुत तेजी से स्कैन हो सके
- आसानी से किसी भी एंगल से पढ़ा जा सके, इस सोच ने जन्म दिया – क्यूआर कोड को।
कैसे काम करता है क्यूआरकोड?
क्यूआर कोड में ब्लैक और व्हाइट स्क्वेयर डॉट्स होते हैं। ये डॉट्स बाइनरी कोड में जानकारी रखते हैं।
जब हम क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं, तो डिवाइस इन डॉट्स को पढ़कर उसमें छिपी जानकारी को डिकोड करता है।
क्यूआर कोड में खास “finder patterns” होते हैं — ये वही तीन कोने होते हैं जो हर कोड में दिखाई देते हैं और स्कैनर को यह पहचानने में मदद करते हैं कि कोड को किस दिशा में पढ़ना है।
क्यूआर कोड का विकास और लोकप्रियता
क्यूआर कोड का इस्तेमाल शुरू में सिर्फ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पार्ट्स ट्रैकिंग के लिए होता था।
लेकिन 2000 के दशक में जैसे ही स्मार्टफोन आम होने लगे, क्यूआर कोड की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।
आज क्यूआर कोड का इस्तेमाल होता है:
- डिजिटल पेमेंट (जैसे UPI, Paytm, PhonePe)
- प्रोडक्ट ऑथेंटिकेशन
- मूवी टिकट, ट्रेन टिकट
- वेबसाइट लिंक शेयरिंग
- रेस्टोरेंट मेन्यू
- सोशल मीडिया प्रोफाइल
- मेडिकल रिकॉर्ड्स
कोविड-19 के समय क्यूआर कोड की भूमिका
कोविड महामारी के दौरान जब टचलेस इंटरैक्शन की ज़रूरत थी, तब क्यूआर कोड ने बड़ी भूमिका निभाई। कोविड-19 ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लोग एक-दूसरे से मिलने से डरने लगे, नोट छूना रिस्क बन गया, और टचलेस एक नया ट्रेंड बन गया। ऐसे समय में क्यूआर कोड ने हमारी ज़िंदगी को आसान और सुरक्षित बनाने में बहुत अहम भूमिका निभाई।कैश लेन-देन से संक्रमण का खतरा था, ऐसे में क्यूआर कोड ने UPI, Paytm, Google Pay जैसे ऐप्स के ज़रिए संपर्क रहित भुगतान (Contactless Payment) को बढ़ावा दिया। इससे ना केवल समय बचा, बल्कि संक्रमण से भी सुरक्षा मिली। दुकानों, मेडिकल स्टोर्स, ऑटो-रिक्शा से लेकर सब्ज़ीवालों तक — बस क्यूआर स्कैन करिए, पेमेंट हो गया। क्यूआर कोड ने इस समय सेफ्टी और सुविधा दोनों दी।
क्या आप जानते हैं?
- मासाहिरो हारा को Go नामक जापानी बोर्ड गेम से इंस्पिरेशन मिली थी, जिससे क्यूआर कोड का डिज़ाइन तैयार हुआ।
- एक क्यूआर कोड में 7,000+ अल्फ़ान्यूमेरिक कैरेक्टर्स स्टोर किए जा सकते हैं।
- Denso Wave ने क्यूआर कोड का पेटेंट कराया, लेकिन उसे ओपन स्टैंडर्ड के रूप में फ्री उपलब्ध कराया — इसलिए यह पूरी दुनिया में फैल सका।
- मासाहिरो हारा को क्यूआर कोड का डिज़ाइन जापान के पारंपरिक बोर्ड गेम “Go” से मिला।
इस खेल में सफेद और काले गोले एक ग्रिड पर बिछाए जाते हैं — जिसकी कल्पना उन्होंने डिजिटल कोड के रूप में की।


