महाराष्ट्र की प्रसिद्ध आषाढ़ी पंढरपुर वारी 2026 के दौरान आनंदना – द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन ने अपने प्रमुख अभियान ‘मैदान साफ’ के तहत रीसाइकिल्ड प्लास्टिक से तैयार जनसुविधा ढांचे का सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य लाखों वारकरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कचरा प्रबंधन और रीसाइकिलिंग को बढ़ावा देना रहा।
इस पहल को ईकन्शियस, इकोडेको – द रिसाइकिल होम प्राइवेट लिमिटेड, लक्ष्य और बॉटलिंग पार्टनर एचसीसीबी (HCCB) के सहयोग से लागू किया गया। अभियान के तहत तीर्थयात्रा मार्ग पर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के साथ जिम्मेदार कचरा संग्रहण, पृथक्करण और पुनर्चक्रण को भी प्रोत्साहित किया गया।
हर वर्ष लाखों वारकरी कई दिनों तक दिंडियों के माध्यम से पंढरपुर पहुंचते हैं। इतने बड़े धार्मिक आयोजन में स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘मैदान साफ’ अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की गईं।
अभियान के अंतर्गत नदी किनारे महिलाओं के लिए 20 महिला-अनुकूल चेंजिंग रूम स्थापित किए गए। इन चेंजिंग रूम की दीवारों पर जिम्मेदार कचरा प्रबंधन से जुड़े संदेश और चित्र लगाए गए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सही तरीके से कचरे के निपटान के प्रति जागरूक किया जा सके।
इसके अलावा भीड़ प्रबंधन में सहायता के लिए दो पुलिस वॉच टावर लगाए गए। प्लास्टिक कचरे के संग्रह के लिए लगभग 2,000 वेस्ट बैग उपलब्ध कराए गए, जबकि वारी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों को 1,000 रेनकोट वितरित किए गए। प्रमुख स्थानों पर डस्टबिन और अन्य कचरा संग्रहण सुविधाएं भी स्थापित की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को जिम्मेदारी के साथ कचरा निपटाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
कोका-कोला इंडिया एवं साउथवेस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट – पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी, देवयानी आर. एल. राणा ने कहा कि आनंदना का उद्देश्य समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे समाधान विकसित करना है, जो लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव छोड़ें। उन्होंने कहा कि पंढरपुर वारी में ‘मैदान साफ’ के माध्यम से सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ कचरा संग्रहण और रीसाइकिलिंग के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
वहीं, एचसीसीबी के चीफ पब्लिक अफेयर्स एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर हिमांशु प्रियदर्शी ने कहा कि पंढरपुर वारी जैसे विशाल सामुदायिक आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि एकत्र किए गए प्लास्टिक को रीसाइकिल कर उपयोगी जनसुविधा ढांचे में बदला गया, जिससे यह संदेश गया कि प्लास्टिक कचरे का भी सार्थक उपयोग संभव है।
ईकन्शियस के सह-संस्थापक वैभव वर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वारी के दौरान उपयोग में आने वाले स्थानों पर कचरा प्रबंधन को सुविधाजनक बनाना था। उनके अनुसार, इन सुविधाओं ने न केवल यात्रियों और प्रशासन की मदद की, बल्कि जिम्मेदार कचरा प्रबंधन की आदतों को भी बढ़ावा दिया।
गौरतलब है कि ‘मैदान साफ’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2023 में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान की गई थी। इसके बाद यह अभियान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024, मुंबई का गणेशोत्सव, पुरी की रथ यात्रा और महाकुंभ 2025 जैसे बड़े आयोजनों का हिस्सा बन चुका है। आनंदना – द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन का कहना है कि स्थानीय साझेदारों के सहयोग से यह अभियान भविष्य में भी बड़े सार्वजनिक आयोजनों में स्वच्छता, रीसाइकिलिंग और बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए जारी रहेगा।
Subscribe Deshwale on YouTube


