जब पूरा साल शोरगुल भरी ब्लॉकबस्टर्स का रहा, तभी सैयारा आई। एक ऐसी फिल्म, जिसने दशक की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनकर दिल जीत लिया। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने और एक विशाल ब्लॉकबस्टर बनने के बाद अब यह फिल्म और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचने को तैयार है। महानगरों से लेकर छोटे कस्बों तक दिलों को छूने के लिए सैयारा अपना वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रही है। सोनी मैक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की कि यह फिल्म 20 दिसंबर को रात 8 बजे केवल सोनी मैक्स पर प्रसारित होगी।
मोहित सूरी के निर्देशन में और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी सैयारा एक म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिल पर गहरा असर छोड़ा और फिल्म रिलीज़ के तुरंत बाद ही उन्हें देशभर में लोकप्रिय हार्टथ्रॉब बना दिया।
भारतीय दर्शक हमेशा से बेहतरीन प्रेम कहानियों के प्रति आकर्षित रहे हैं। ऐसी कहानियाँ जो बार-बार देखी जाती हैं और हर बार नए एहसास जगाती हैं। सैयारा इसी भावनात्मक जुड़ाव को छूती है, एक ऐसे रोमांस के साथ जो दिल में बस जाने का इरादा रखता है। कहानी है क्रिश कपूर (अहान पांडे) की एक जुनूनी संगीतकार, और वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) की—एक शांत, कोमल हृदय वाली कवयित्री। दोनों की राहें संगीत और कला के प्रति साझा प्रेम से एक होती हैं। जब क्रिश को पता चलता है कि वाणी अल्जाइमर से जूझ रही है, तब भी उसका प्यार डगमगाता नहीं… बल्कि वह उसके साथ खड़े रहने का फैसला करता है, यह दर्शाते हुए कि सच्चा प्यार हर कठिनाई से ऊपर होता है।
फिल्म का संगीत भी दर्शकों के दिलों में बस जाता है, और इसका टाइटल ट्रैक तो वायरल हिट बन चुका है! क्रिसमस नज़दीक होने के साथ, सैयारा एकदम परफेक्ट वॉच है… गर्माहट भरी, भावुक और रोमांटिक। चाहे आप यह फिल्म पहले देख चुके हों या पहली बार देखने वाले हों, सोनी मैक्स पर होने वाला यह वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए!
टीज़र लिंक:
https://www.instagram.com/reel/DRrzs7biSQf/?igsh=aXZtdTU4enM3NWk5
Subscribe Deshwale on YouTube


