भारत के लोकप्रिय मैंगो ड्रिंक ब्रांड माज़ा (Maaza) ने अपने 50 साल पूरे होने के अवसर पर एक खास उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय आम दिवस (National Mango Day) के मौके पर भारत सरकार के डाक विभाग (Department of Posts) और कोका-कोला इंडिया ने माज़ा की 50 वर्षों की यात्रा को सम्मानित करते हुए एक ‘स्पेशल कवर’ (Special Cover) जारी किया। इस अवसर पर आम की खेती से जुड़े किसानों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्षों से भारतीय आम की विरासत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह विशेष डाक आवरण केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने जारी किया। कार्यक्रम में डाक विभाग, कोका-कोला इंडिया, बॉटलिंग पार्टनर्स, आम आपूर्तिकर्ता Foods & Inns Ltd. और गैर-सरकारी संगठन CENDECT के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
50 वर्षों से भारतीय आम का स्वाद
साल 1976 में लॉन्च हुआ माज़ा आज भारत के सबसे लोकप्रिय फ्रूट-बेस्ड पेय ब्रांडों में शामिल है। पिछले पांच दशकों से यह ब्रांड भारतीय आम का स्वाद देशभर के उपभोक्ताओं तक पूरे साल पहुंचा रहा है। कंपनी का कहना है कि माज़ा की सफलता के पीछे किसानों, प्रोसेसिंग यूनिट्स, बॉटलिंग प्लांट्स, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और रिटेल पार्टनर्स की अहम भूमिका रही है।
‘Celebrating 50 Years of Mango in a Bottle’ थीम
जारी किए गए स्पेशल कवर का शीर्षक “Celebrating 50 Years of Mango in a Bottle” रखा गया है। इसमें आम के बागों और माज़ा की प्रतिष्ठित बोतल की कलात्मक झलक दिखाई गई है। यह डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फल आम और उससे जुड़े किसानों को समर्पित है।
किसानों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आनंदना द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़े आम किसानों को भी सम्मानित किया गया। यह परियोजना किसानों को बेहतर कृषि तकनीक, उत्पादन क्षमता और वैल्यू चेन से जोड़ने में मदद करती है।
चिराग पासवान ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि भारत खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब प्राथमिकता खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से किसानों को अधिक मूल्य दिलाने की है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान देश के “अन्नदाता” हैं और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना उनके भविष्य में निवेश है। उन्होंने माज़ा द्वारा भारतीय आम की विरासत को सम्मान देने और किसानों का समर्थन करने की पहल की सराहना की।
कोका-कोला इंडिया की प्रतिक्रिया
कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट संदीप बजोरिया ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से माज़ा भारतीय आमों, विशेष रूप से अल्फांसो आम के स्वाद को देशभर के उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों, प्रोसेसिंग, बॉटलिंग और वितरण नेटवर्क के सहयोग से यह सफर संभव हो पाया है और स्पेशल कवर इस साझा उपलब्धि का प्रतीक है।
वहीं SLMG Beverages के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर परितोष लधानी ने कहा कि माज़ा की हर बोतल के पीछे किसानों से लेकर ट्रांसपोर्टर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स तक की मेहनत शामिल है। यह सम्मान पूरे सप्लाई चेन इकोसिस्टम के लिए गर्व का विषय है।
माज़ा की गोल्डन जुबली के तहत कंपनी पहले ही “50 साल से, सिप-सिप में आम” अभियान शुरू कर चुकी है। अब डाक विभाग का यह स्पेशल कवर ब्रांड की 50 वर्षों की यात्रा और भारतीय आम की विरासत को एक स्थायी पहचान देता है।
Subscribe Deshwale on YouTube


