देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 61,625.49 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 15,291.97 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 46,330.72 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का जून वायदा 22,693 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 799.12 करोड़ रुपये का हुआ। कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 12,383.44 करोड़ रुपये की खरीद-बेच की गई।
एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा 98,248 रुपये पर खुलकर, ऊपर में 98,573 रुपये और नीचे में 97,762 रुपये पर पहुंचकर, 97,874 रुपये के पिछले बंद के सामने 4 रुपये या 0 फीसदी की तेजी के संग 97,878 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-गिनी जून वायदा 75 रुपये या 0.1 फीसदी की तेजी के संग 78,389 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल जून वायदा 4 रुपये या 0.04 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 9,820 रुपये प्रति 1 ग्राम पर आ गया। सोना-मिनी जुलाई वायदा सत्र के आरंभ में 97,597 रुपये के भाव पर खुलकर, 98,076 रुपये के दिन के उच्च और 97,311 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 35 रुपये या 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 97,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। गोल्ड-टेन जून वायदा प्रति 10 ग्राम 97,825 रुपये पर खुलकर, ऊपर में 98,199 रुपये और नीचे में 97,495 रुपये पर पहुंचकर, 97,650 रुपये के पिछले बंद के सामने 27 रुपये या 0.03 फीसदी घटकर 97,623 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा सत्र के आरंभ में 1,05,316 रुपये के भाव पर खुलकर, 1,06,065 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर और 1,05,107 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 1,04,443 रुपये के पिछले बंद के सामने 1,244 रुपये या 1.19 फीसदी की मजबूती के साथ 1,05,687 रुपये प्रति किलो बोला गया। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा 1,246 रुपये या 1.2 फीसदी बढ़कर 1,05,456 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था, जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा 1,260 रुपये या 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 1,05,462 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।
मेटल वर्ग में 1,417.11 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जून वायदा 4.45 रुपये या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 875.75 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था, जबकि जस्ता जून वायदा 2.2 रुपये या 0.86 फीसदी लुढ़ककर 253.15 रुपये प्रति किलो बोला गया। इसके सामने एल्यूमीनियम जून वायदा 2.6 रुपये या 1.08 फीसदी औंधकर 237.7 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि सीसा जून वायदा 20 पैसे या 0.11 फीसदी की नरमी के साथ 179.2 रुपये प्रति किलो बोला गया।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 1,442.29 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल…


