कमोडिटी वायदाओं में 7103.65 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 37533.49 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 4853.19 करोड़ रुपये का हुआ कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 22600 पॉइंट के स्तर पर
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 44638.09 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 7103.65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 37533.49 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का जुलाई वायदा 22600 पॉइंट के स्तर पर कारोबार हो रहा था। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 616.37 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 4853.19 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा 97172 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 97246 रुपये और नीचे में 96832 रुपये पर पहुंचकर, 97270 रुपये के पिछले बंद के सामने 418 रुपये या 0.43 फीसदी औंधकर 96852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-गिनी जुलाई वायदा 206 रुपये या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 78030 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। गोल्ड-पेटल जुलाई वायदा 33 रुपये या 0.34 फीसदी घटकर 9793 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी अगस्त वायदा सत्र के आरंभ में 97001 रुपये के भाव पर खूलकर, 97228 रुपये के दिन के उच्च और 96820 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 406 रुपये या 0.42 फीसदी लुढ़ककर 96825 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन जुलाई वायदा प्रति 10 ग्राम 97265 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 97430 रुपये और नीचे में 97071 रुपये पर पहुंचकर, 97393 रुपये के पिछले बंद के सामने 300 रुपये या 0.31 फीसदी गिरकर 97093 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।
चांदी के वायदाओं में चांदी सितंबर वायदा सत्र के आरंभ में 108498 रुपये के भाव पर खूलकर, 108597 रुपये के दिन के उच्च और 108101 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 108321 रुपये के पिछले बंद के सामने 191 रुपये या 0.18 फीसदी गिरकर 108130 रुपये प्रति किलो हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अगस्त वायदा 161 रुपये या 0.15 फीसदी गिरकर 108014 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। जबकि चांदी-माइक्रो अगस्त वायदा 147 रुपये या 0.14 फीसदी औंधकर 108010 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
मेटल वर्ग में 1046.13 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जुलाई वायदा 2.6 रुपये या 0.29 फीसदी की तेजी के संग 891.9 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। जबकि जस्ता जुलाई वायदा 1.1 रुपये या 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 255.4 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके सामने एल्यूमीनियम जुलाई वायदा 95 पैसे या 0.38 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 248.4 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा जुलाई वायदा 5 पैसे या 0.03 फीसदी टूटकर 180.65 रुपये प्रति किलो हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 1011.90 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जुलाई वायदा सत्र के आरंभ में 5806 रुपये के भाव पर खूलकर, 5817 रुपये के दिन के उच्च और 5776 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 19 रुपये या 0.33 फीसदी गिरकर 5777 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जुलाई वायदा 18 रुपये या 0.31 फीसदी गिरकर 5779 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस जुलाई वायदा 292.4 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 294.2 रुपये और नीचे में 289.9 रुपये पर पहुंचकर, 295.8 रुपये के पिछले बंद के सामने 1.8 रुपये या 0.61 फीसदी गिरकर 294 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी जुलाई वायदा 1.4 रुपये या 0.47 फीसदी घटकर 294.3 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जुलाई वायदा सत्र के आरंभ में 912.1 रुपये के भाव पर खूलकर, 2.2 रुपये या 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 914 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। कमोडिटी बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। इस लेख में उल्लिखित आंकड़े केवल सूचनात्मक हैं, जिनमें समय के साथ बदलाव संभव है। लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं होगी।


