कमोडिटी वायदाओं में 224535.06 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 1346360.58 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 133893.92 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 36353 पॉइंट के स्तर पर
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 6 से 9 अप्रैल के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 1570899.64 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 224535.06 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 1346360.58 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का अप्रैल वायदा 36353 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 42437.41 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 133893.92 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 148847 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 154934 रुपये के उच्च और 148298 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 149680 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 3754 रुपये या 2.51 फीसदी की तेजी के संग 153434 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-गिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 3107 रुपये या 2.6 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 122419 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया। गोल्ड-पेटल अप्रैल वायदा 397 रुपये या 2.66 फीसदी की तेजी के संग सप्ताह के अंत में 15332 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर पहुंचा। सोना-मिनी मई वायदा सप्ताह के आरंभ में 147848 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 153390 रुपये के उच्च और 146682 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 3932 रुपये या 2.65 फीसदी की मजबूती के साथ 152072 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया। गोल्ड-टेन अप्रैल वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह के आरंभ में 147797 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 153697 रुपये के उच्च और 147137 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 148539 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 3827 रुपये या 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 152366 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ।
चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा 230716 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 246660 रुपये और नीचे में 224621 रुपये पर पहुंचकर, 232495 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 11273 रुपये या 4.85 फीसदी बढ़कर 243768 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 10291 रुपये या 4.37 फीसदी की तेजी के संग 245936 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 10103 रुपये या 4.29 फीसदी तेज होकर सप्ताह के अंत में यह कॉन्ट्रैक्ट 245862 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
मेटल वर्ग में 14376.45 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 37.85 रुपये या 3.28 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1192.95 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि जस्ता अप्रैल वायदा 7.65 रुपये या 2.37 फीसदी की मजबूती के साथ सप्ताह के अंत में 330.85 रुपये प्रति किलो बोला गया। इसके सामने एल्यूमीनियम अप्रैल वायदा 10 पैसे या 0.03 फीसदी घटकर 354.25 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 75 पैसे या 0.38 फीसदी घटकर 194.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 76189.16 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा 10350 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 10990 रुपये और नीचे में 8535 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 1475 रुपये या 14.17 फीसदी गिरकर 8933 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 1469 रुपये या 14.12 फीसदी की गिरावट के साथ 8934 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा नैचुरल गैस अप्रैल वायदा 268.1 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 271.8 रुपये और नीचे में 249.2 रुपये पर पहुंचकर, 264 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 13.4 रुपये या 5.08 फीसदी गिरकर 250.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अप्रैल वायदा सप्ताह के अंत में 13.4 रुपये या 5.08 फीसदी लुढ़ककर 250.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बोला गया।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल अप्रैल वायदा 1050 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 30.8 रुपये या 2.99 फीसदी औंधकर 998.6 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 87291.33 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 46602.59 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 9989.66 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 2315.57 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 111.15 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 1960.07 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा सप्ताह के दौरान क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 60593.85 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 15403.36 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 7385 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 32157 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 13880 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 179241 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 31116 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 5704 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 14541 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 54308 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 8361 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 40164 लोट के स्तर पर था।
इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स अप्रैल वायदा सप्ताह के आरंभ में 36002 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 36813 के उच्च और 35687 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 528 पॉइंट बढ़कर 36353 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।
Disclaimer: Deshwale provides content for informational purposes only. The information shared should not be considered as professional advice. Readers are encouraged to seek guidance from a qualified expert or consultant before making any decisions.


