गर्मी की छुट्टियां अब बच्चों के लिए और भी मज़ेदार होने वाली हैं। मुंबई की पब्लिक लाइब्रेरियों में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों के लिए विशेष समर क्लासेस शुरू की जा रही हैं।
बीएमसी की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई से आगे भी स्किल्स सिखाना है। दादर, बांद्रा, मुलुंड और चेंबूर की प्रमुख लाइब्रेरियों में ये क्लासेस आयोजित की जा रही हैं।
क्या सिखाया जाएगा?
इन क्लासेस में सिर्फ किताबें नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ सिखाया जाएगा, जैसे:
- लाइब्रेरी स्किल्स
- साइंस प्रोजेक्ट्स
- स्पीकिंग और लिसनिंग स्किल्स
- क्रिएटिव आर्ट्स और स्टोरी टेलिंग
कब और कैसे होंगे क्लासेस?
ये समर क्लासेस अप्रैल के अंत से शुरू होकर मई तक चलेंगी। हर दिन करीब 2 घंटे की कक्षाएं होंगी। बच्चे अपनी सुविधा अनुसार किसी भी वाचनालय में शामिल हो सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
रजिस्ट्रेशन के लिए बीएमसी की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ सीधे संबंधित लाइब्रेरी में जाकर भी रजिस्टर कर सकते हैं।
क्यों है यह जरूरी?
मुंबई में ये पहल बच्चों को स्क्रीन टाइम से दूर करके पढ़ने, समझने और बोलने की तरफ ले जाने का प्रयास है। बीएमसी ने यह कदम बच्चों को क्रिएटिव बनाने और उनकी सोच को नया रास्ता देने के लिए उठाया है।

